• Home
  • News
  • Hanuma vihari have learnt a lot from virat kohlis preparation work ethic 4011978

हनुमा विहारी ने विराट कोहली के खेल के सबसे अच्छे हिस्से का किया जिक्र, बोले-मैंने कप्तान से बहुत कुछ सीखा है

हनुमा ने न्यूजीलैंड दौरे पर 2 मैचों की सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट में 55 रन बनाए थे

Edited By : India.com Staff |Apr 27, 2020, 08:50 AM IST

Published On Apr 27, 2020, 08:50 AM IST

Last UpdatedApr 27, 2020, 08:50 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली मौजूदा समय में युवा खिलाड़ियों के रोल मॉडल हैं. कोहली ने टीम में फिटनेस के नए मानक तय किए हैं. टीम इंडिया के टेस्ट बल्लेबाज हनुमा विहारी का कहना है कि उन्होंने मैच से पहले कोहली की तैयारी से काफी कुछ सीखा है. विहारी ने इंस्टाग्राम पर कहा, ‘कोहली के खेल का सबसे अच्छा हिस्सा उनकी तैयारी है. मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है. उनकी कार्यशैली भी अद्भुत है.

शिखर धवन ने चेतेश्वर पुजारा को किया ट्रोल, बोले- हमें तो पता ही नहीं था कि…

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

विहारी ने न्यूजीलैंड दौरे पर 2 मैचों की सीरीज के दूसरे और अंतिम टेस्ट में 55 रन बनाए थे. लेकिन घरेलू परिस्थितियों में जब टीम एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ जाने का फैसला करती है तो नंबर छह के बल्लेबाज की जगह नहीं बन पाती.

इसके बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘मैं टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं. जब हम विदेश में खेलते हैं तो मैं हमेशा रन बनाने की कोशिश करता हूं और लंबी पारी खेलने की कोशिश करता हूं. मैं हमेशा टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करता हूं.’

बुमराह बोले-मेरे एक्शन पर सवाल उठाने वालों को लगा कि मैं भारत के लिए नहीं खेल पाऊंगा

खुद पर टेस्ट बल्लेबाज का टैग लगने को लेकर विहारी ने कहा, ‘मैं इस चीज को नहीं बदल सकता कि लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं. मुझे लगातार रन बनाना है और यही विचार मेरे दिमाग में रहता है. मेरा मानना है कि मेरे अंदर सभी प्रारूपों में खेलने की योग्यता है.’

गौरतलब है कि हनुमा ने भारत की ओर से अब तक 9 टेस्ट मैचों में 552 रन बनाए हैं.

Editor's Pick