This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
साउथ जोन को दलीप ट्रॉफी जिताने के बाद हनुमा विहारी ने कप्तानी पर दिया बड़ा बयान
हनुमा विहारी ने कर्नाटक के तीन तेज गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा, विजयकुमार विशाक और वासुकी कौशिक की सराहना की.
Written by Vanson Soral
Last Updated on - July 16, 2023 4:04 PM IST

बेंगलुरु। हनुमा विहारी ने रविवार को यहां अपनी अगुआई में साउथ जोन को दलीप ट्रॉफी खिताब दिलाने के बाद कहा कि इस समय वह कप्तानी का लुत्फ उठा रहे हैं. विहारी ने फाइनल की दो पारियों में 105 रन का योगदान दिया. इस प्रदर्शन से निश्चित रूप से भारतीय टीम में वापसी के प्रयास को मजबूती मिलेगी लेकिन इस समय वह अपने इस कप्तानी के अनुभव का आनंद ले रहे हैं.
कप्तानी का लुत्फ ले रहे विहारी
विहारी अब पूरे घरेलू सत्र में मध्य प्रदेश के लिए खेलेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित रूप से मैंने कप्तानी का लुत्फ उठाया. और जब आपके पास ऐसी टीम हो तो आप कप्तानी का आनंद उठाओगे ही.’’
विहारी ने साउथ जोन के गेंदबाजी आक्रमण की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘‘जब आपकी टीम में इस तरह का गेंदबाजी आक्रमण हो तो कप्तानी का दबाव कम हो जाता है. हमारी योजना थी कि उन्हें तीन रन प्रति ओवर से कम पर ले आयें और गेंदबाजों ने पूरी तरह से रणनीति पर अमल किया. बेहतरीन गेंदबाज कप्तान का काम वास्तव में आसान बना देते हैं. ’’
South Zone captain @Hanumavihari receives the prestigious #DuleepTrophy 🏆 from BCCI President Roger Binny 👏🏻👏🏻
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 16, 2023
Congratulations to South Zone on their title triumph 🙌
💻 Scorecard – https://t.co/ZqQaMA6B6M#WZvSZ | #Final pic.twitter.com/eTej1d26PV
तेज गेंदबाजों की तिकड़ी ने किया कमाल
उन्होंने विशेष रूप से कर्नाटक के तीन तेज गेंदबाज विद्वथ कावेरप्पा, विजयकुमार विशाक और वासुकी कौशिक की सराहना की. इस तिकड़ी ने वेस्ट जोन के 20 में से 16 विकेट झटके. विहारी ने कहा, ‘‘कर्नाटक के सभी तीनों तेज गेंदबाज विकेट को बखूबी जानते थे. जैसा कि मैंने पहले भी कहा था कि ऐसे गेंदबाज टीम में होना जो हालात को समझते हैं तो यह चीज फायदेमंद हो जाती है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन इसका इस्तेमाल अच्छी तरह करना अलग बात होती है और इन तीनों ने अपने कौशल से यह कर दिखाया.”
𝐂.𝐇.𝐀.𝐌.𝐏.𝐈.𝐎.𝐍.𝐒! 🏆
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) July 16, 2023
Presenting the winners of Duleep Trophy 2023 👉 𝗦𝗼𝘂𝘁𝗵 𝗭𝗼𝗻𝗲 #WZvSZ | #DuleepTrophy | #Final pic.twitter.com/dJi1xDUdgX
इनपुट- पीटीआई भाषा
