- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Happy Birthday Mithali Raj; Sachin tendulkar, Suresh Raina and others wishes the queen of cool
भारतीय कप्तान मिताली राज के जन्मदिन पर दिग्गजों ने दी बधाई
सचिन तेंदुलकर, सुरेश रैना के साथ कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए भारतीय कप्तान को शुभकामनाएं दी।
Published On Dec 03, 2017, 06:16 PM IST
Last UpdatedDec 03, 2017, 06:16 PM IST
मिताली राज का जन्म 3 दिसंबर 1982 को जोधपुर में हुआ था © Getty Images
आईसीसी वनडे रैंकिंग में विश्व की नंबर एक महिला बल्लेबाज और टीम इंडिया की सफल कप्तान मिताली राज आज अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। वनडे में 6,000 रन बनाने वाली अकेली महिला बल्लेबाज का जन्म 3 दिसंबर 1982 को जोधपुर में हुआ था। मिताली ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत एयर इंडिया और रेलवे की टीमों के लिए खेलकर की थी। उन्होंने 16 साल की उम्र में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा और डेब्यू मैच में ही शानदार शतक जड़ा था। मिताली जब अपने करियर की शुरुआत कर रही थी, तब भारत में महिला क्रिकेट की लोकप्रियता बेहद कम थी लेकिन उन्होंने इन सब परेशानियों के बाद भी कभी हार नहीं मानी। अपनी कप्तानी में मिताली ने टीम इंडिया को दो बार विश्व कप फाइनल में पहुंचाया और इस समय भारत में महिला क्रिकेट की पहचान ही उनसे है।
आज उनके जन्मदिन के मौके पर कई बड़ी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं भेजी। इनमें सबसे पहले हैं सचिन तेंदुलकर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने ट्वीट कर लिखा, “भारत की सबसे बेहतरीन खिलाड़ी को जन्मदिन की बधाई, मिताली आपने करोड़ों लड़कियों को इस खेल में भाग लेने के लिए प्रेरित किया है और मुझे यकीन हैं कि और भी लोग इसमें हिस्सा लेंगे। आपका आने वाला साल बढ़िया रहे।” वहीं टीम इंडिया के एक और बल्लेबाज सुरेश रैना ने लिखा, “दुनिया की सबसे सफल महिला क्रिकेटरों में से एक मिताली राज को जन्मदिन की शुभकामनाएं, मेरी दुआ है कि आप महिला क्रिकेट को आगे बढ़ाती रहें।”
Wishing one of India’s finest athletes a very happy birthday. @M_Raj03, you’ve already inspired millions of girls to take up sport and I’m sure will do so for many more to come. Have a great year ahead! #playitHERway pic.twitter.com/t70gDTFST0
— sachin tendulkar (@sachin_rt) December 3, 2017
She’s the all-time leading run scorer in Women’s ODIs with 6,190 runs at an average of 51, including 6 centuries and 49 half-centuries, Happy Birthday to @M_Raj03! pic.twitter.com/Z6sNjZYiig
— ICC (@ICC) December 3, 2017
Wishing one of the most successful women’s cricketers to have graced the game a very happy birthday! May you continue to propel Women’s cricket forward @M_Raj03
Happy Birthday @M_Raj03, who inspired girls to both pick up a cricket bat and get reading at #WWC17! pic.twitter.com/N2aKfNyeQu
— Cricket World Cup (@cricketworldcup) December 3, 2017
— Suresh Raina (@ImRaina) December 3, 2017
उनकी कप्तानी में खेल चुकी वेदा कृष्णमूर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक सेल्फी पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही फैंस ने अपनी पसंदीदा खिलाड़ी के जन्मदिन पर उन्हें ढेर सारी बधाई दी।