Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - July 8, 2023 5:09 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आज यानी 7 जुलाई को अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. 7 जुलाई 1981 को रांची, बिहार (अब झारखंड) में जन्में धोनी ने साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ भारत के लिए वनडे इंटरनेशनल डेब्यू किया था. डेब्यू के महज 3 साल के भीतर धोनी को टीम इंडिया की कप्तानी सौंप दी गई और फिर टीम ने जो हासिल किया, वो इतिहास में दर्ज है.
धोनी को कप्तानी मिलते ही टीम ने T20 वर्ल्ड कप का पहला संस्करण अपने नाम किया और फिर 2011 में अपनी ही सरजमीं पर भारत 28 साल बाद 50 ओवर का वर्ल्ड कप जीतने में सफल रहा. धोनी की कप्तानी में भारत ने 2013 चैंपियंस ट्रॉफी भी फतह की और इस तरह माही तीनों ICC ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान बने. बहुत कम ही ऐसे खिलाड़ी हैं जो 42 साल की उम्र में क्रिकेट में एक्टिव हैं और बतौर कप्तान खिताब भी जीत रहे हैं. हाल ही में धोनी ने अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को IPL का छठा खिताब जितवाया. धोनी क्रिकेट में उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं जिसके बारें में सोचना भी हर खिलाड़ी के लिए मुमकिन नहीं होता है. आइए जानते हैं धोनी की उपलब्धियों के बारें में…
धोनी कप्तानी में भारतीय टीम ने हासिल की ये उपलब्धियां
टेस्ट क्रिकेट में धोनी के नाम दर्ज रिकॉर्ड
धोनी के नाम वनडे रिकॉर्ड
T20I में धोनी के रिकॉर्ड
IPL रिकॉर्ड
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
