• Home
  • News
  • Happy Birthday MSD MS Dhoni birthday celebration with Sakshi and Salman Khan

MS Dhoni Birthday: धोनी ने सलमान खान और साक्षी के साथ सेलिब्रेट किया अपना 43वां बर्थडे, VIDEO वायरल

महेंद्र सिंह धोनी 7 जुलाई को अपना 43वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं. धोनी ने आधी रात में सलमान खान और साक्षी के साथ मिलकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और केक काटा.

Edited By : Vanson Soral |Jul 07, 2024, 07:48 AM IST

Published On Jul 07, 2024, 07:48 AM IST

Last UpdatedJul 07, 2024, 07:48 AM IST

MS Dhoni

PIC- @TWITTER

भारत के महान क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज (7 जुलाई) अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी इस समय अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शरीक होने के लिए मुंबई में हैं. ऐसे में इस शादी की तैयारियों के बीच धोनी का जन्मदिन सेलिब्रेट किया. धोनी की वाइफ साक्षी ने बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में धोनी केक काटते हुए और फिर साक्षी को केक खिलाते नजर आ रहे हैं. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कमेंट बॉक्स में फैंस भर-भरकर थाला को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं.

वीडियो के अंत में साक्षी अपने जीवनसाथी के पैर छूते नजर आ रही हैं जबकि धोनी उन्हें मजाकिया अंदाज में आशीर्वाद देते दिखाई पड़ रहे हैं. इस पर आसपास खड़े लोगों के ठहाकों की आवाज सुनी जा सकती है. एक अन्य वीडियो में धोनी को वाइफ के बाद सलमान खान को केक खिलाते देखा जा सकता है. ये वीडियो भी बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है.

धोनी के 43वें जन्मदिन पर फैंस को एक खास तोहफा भी मिलने जा रहा है. दरअसल, धोनी की बायोपिक एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी एक बार फिर से रिलीज की जा रही है. इस फिल्म को 5 जुलाई से 11 जुलाई के बीच पीवीआर आईनॉक्स के सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है.

Editor's Pick