- क्रिकेट न्यूज़
- News
- happy birthday sachin tendulkar masters blaster turns 51
सचिन तेंदुलकर का 51वां जन्मदिन, मास्टर ब्लास्टर के नाम हैं कई रिकॉर्डस
आज सचिन तेंदुलकर का 51वां जन्मदिन है. मास्टर ब्लास्टर के नाम से मशहूर सचिन ने कई कीर्तिमान अपने नाम किए हैं. उन्हें क्रिकेट की दुनिया का भगवान कहा जाता है.
Published On Apr 24, 2024, 08:43 AM IST
Last UpdatedApr 24, 2024, 08:43 AM IST
Sachin Tendulkar Birthday
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर आज, 24 अप्रैल को अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं. सचिन को क्रिकेट की दुनिया का भगवान कहा जाता है.
1989 में 16 साल की उम्र में सचिन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया. वह भारत की ओर से सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज बने. वक्त के साथ-साथ सचिन ने बल्लेबाजी के कई कीर्तिमान बनाए. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक लगाने वाले अभी तक एकमात्र खिलाड़ी हैं.
सचिन के बारे में दुनिया के महानतम बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने भी की थी. उन्होंने कहा था- मैंने कभी खुद को खेलते नहीं देखा लेकिन मुझे लगता है कि यह लड़का (सचिन) मेरे जैसा खेलता है.
सचिन ने वनडे इंटरनैशनल में 18426 रन बनाए हैं. वहीं टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 15921 रन हैं. 10 साल की उम्र में सचिन तेंदुलकर ने कपिल देव को लॉर्ड्स की बालकनी में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी उठाते हुए देखा. और वहीं उनकी आंखों में वर्ल्ड कप जीतने का सपना पलने लगा. साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में सचिन का वह ख्वाब पूरा हो गया.
सचिन ने टेस्ट क्रिकेट में 51 और वनडे क्रिकेट में 49 शतक लगाए. वनडे इंटरनेशनल का उनका रिकॉर्ड विराट कोहली ने तोड़ दिया लेकिन टेस्ट क्रिकेट में 50 सेंचुरी लगाने वाले वह इकलौते खिलाड़ी हैं. कोहली ने जब सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा था तो उन्होंने झुककर उन्हें सलाम भी किया था.
सचिन ने अपना आखिरी टेस्ट नवंबर 2013 में खेला. यह उनके करियर का 200वां टेस्ट मैच था. वहीं वनडे क्रिकेट से उन्होंने 2012 में संन्यास ले लिया था. सचिन ने 463 वनडे इंटरनैशनल और एकमात्र टी20 इंटरनैशनल मैच खेला. उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 34357 रन हैं.