सचिन तेंदुलकर एक क्रिकेटर नहीं, दुनिया है मेरी: वीरेंद्र सहवाग

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी आज 45 साल के हो गए हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Apr 24, 2018, 10:30 AM IST

Published On Apr 24, 2018, 10:30 AM IST

Last UpdatedApr 24, 2018, 10:30 AM IST

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। मास्टर ब्लास्टर के जन्मदिन के मौके पर पूरी दुनिया से उनके लिए शुभकामनाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया पर हैप्पी बर्थडे सचिन हैशटैग ट्रेंड कर रहा हैं। सचिन के फैंस, साथी खिलाड़ी और विपक्षी टीम के खिलाड़िओं में भी इस महान बल्लेबाज को उनके 45वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

वीरेंद्र सहवाग का खास संदेश

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक सलामी बल्लेबाज और सचिन तेंदुलकर के साथी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने सबसे अनोखे अंदाज में उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। सहवाग ने ट्वीट कर लिखा, “वो सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं, दुनिया है मेरी और बहुतों की। उस शख्स को जन्मदिन की बहुत सारी बधाई जो भारत में समय को रोक सकता है, सच में। क्रिकेट बैट को एक मजबूत हथियार बनाने के लिए आपका शुक्रिया, जिसे बाद में मेरे जैसे कई और खिलाड़ी इस्तेमाल कर पाए।”

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/sachin-tendulkar-reveals-that-he-had-a-feeling-to-win-world-cup-2011-after-playing-tie-against-england-704881″][/link-to-post]

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने सचिन के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर लिखा, “सचिन-सचिन की आवाज आज भी मुझे हैरान कर देती है। वो शख्स जिसने पूरे देश की भावनाओं को सालों तक अपने कंधे पर उठाया, आप और भी मजबूत बने।” भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस में सचिन के साथ खेल चुके आर पी सिंह ने ट्वीट किया, “वो दिग्गज जिसने इस देश के करोड़ों युवाओं को क्रिकेट खेलने के लिए प्रेरित किया।” मुंबई इंडियंस के एक और खिलाड़ी प्रत्रान ओझा ने भी ट्विटर के जरिए सचिन तेंदुलकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

बॉलीवुड जगत से भी सचिन को ढेर सारी शुभकामनाएं मिली। अभिनेता राहुल बोस, इरफान पठान, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ, सुरेश रैना, वीवीएस लक्ष्मण, शिखर धवन, अंजुम चौपड़ा, अमित मिश्रा ने भी सचिन को बधाई दी।

Editor's Pick