Happy birthday Yuvraj Singh: 39 साल के हुए भारतीय टीम के विश्व कप हीरो, फैंस ने दी बधाई
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके युवराज सिंह आज भी भारतीय क्रिकेट के सबसे मशहूर बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं।
Published On Dec 12, 2020, 09:35 AM IST
Last UpdatedDec 12, 2020, 09:35 AM IST
भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे स्टाइलिश बल्लेबाजों में से एक युवराज सिंह (Yuvraj Singh) आज यानि कि 12 दिसंबर 2020 को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। क्रिकेट से संन्यास ले चुके यूवी को भारतीय फैंस आज भी उतना ही प्यार करते हैं और उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दी।
युवराज ने यूं तो अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं लेकिन वो हमेशा ही टीम इंडिया के लिए विश्व कप के हीरो रहेंगे। यूवी ना भारत को एक नहीं बल्कि दो विश्व कप ट्रॉफियां जिताने में मदद की है। साल 2007 के टी20 विश्व कप और 2011 के वनडे विश्व कप., दोनों में ही युवराज ने मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
2011 विश्व कप में युवराज ने 362 रन बनाने के साथ 15 विकेट लेकर भारत को खिताबी जीत दिलाई थी। युवराज किसी विश्व कप टूर्नामेंट में 300 से ज्यादा रन बनाकर 15 विकेट लेने वाले पहले क्रिकेटर हैं।
Player of the Tournament in the 2011 @cricketworldcup
2007 @T20WorldCup champion
First man to hit sixes in an over in T20Is
Fastest fifty in T20Is
Happy birthday to the incredible @YUVSTRONG12 pic.twitter.com/VYqqPUMD0s
— ICC (@ICC) December 12, 2020
वहीं 2007 के टी20 विश्व कप की बात करें तो उन्होंने 6 मैचों की पांच पारियों में 148 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में खेली युवराज की 70 रनों की पारी की बदौलत ही टीम इंडिया फाइनल तक पहुंच पाई थी।इसी टूर्नामेंट के दौरान युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में 6 छक्के लगाकर 12 गेंदो पर अर्धशतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया था।
युवराज ने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि वो टी20 लीगों में अब भी हिस्सा लेते रहते हैं।