- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Harbhajan Singh hails domestic cricket star Akshay Wakhare, advocate for his test call up
भज्जी ने घरेलू क्रिकेट के इस स्टार गेंदबाज से कहा- भारतीय टेस्ट टीम आपको बुला रही है
यह खिलाड़ी दलीप ट्रॉफी विजेता रही इंडिया रेड टीम का हिस्सा है।
Published On Sep 08, 2019, 03:09 PM IST
Last UpdatedSep 08, 2019, 03:09 PM IST
harbhajan Singh (File Photo) @ AFP
दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने दलीप ट्रॉफी फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले अक्षय वखारे को भारत की टेस्ट टीम में जगह देने का समर्थन किया है। वखारे ने इंडिया रेड को दलीप ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाते हुए पांच विकेट लिए।
पढ़ें:- इंडिया ए और दक्षिण अफ्रीका ए टेस्ट सीरीज में युवाओं पर रहेगा फोकस
वखारे की टीम ने एकतरफा फाइनल मुकाबले में शनिवार को इंडिया ग्रीन को पारी और 38 रनों से शिकस्त दी। हरभजन ने एक ट्वीट में कहा, “अक्षय वखारे ने पिछले कुछ वर्षो से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में गेंद के साथ दमदार प्रदर्शन किया है। वह लगातार दो साल रणजी ट्रॉफी का खिताब जीतने में भी सफल रहे हैं। इंडिया ग्रीन के खिलाफ कल बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 13 रन देकर पांच विकेट लिए।”
पढ़ें:- विकेटकीपर दिनेश कार्तिक ने बिना शर्त BCCI सेे मांगी माफी
हरभजन ने कहा, “अपनी टीम के लिए एक और चैम्पियनशिप जीतना। अभी आपको लंबा सफर तय करना है। भारतीय टेस्ट टीम आपको बुला रही है।”
Akshay wakhare consistent performer with the ball from last couple of years in 1st class cricket back to back Ranji trophy champion last two years.Great spell yesterday 5 for 13 against india green.winning another championship for his team.way to go.Indian test squad calling pic.twitter.com/RcSPcJefcL
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) September 8, 2019
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 33 वर्षीय वखारे ने 75 मैचों में कुल 263 विकेट लिए हैं।