• Home
  • News
  • harbhajan singh payed condolence on andrew symonds death

तुम बहुत जल्दी चले गए... हरभजन सिंह को ऐंड्रू सायमंड्स के निधन पर लगा 'सदमा'

हरभजन सिंह और ऐंड्रू सायमंड्स के बीच रिश्ते को विवाद से याद करते हैं हालांकि पूर्व ऑफ स्पिनर ने कहा था कि उनकी सायमंड्स से बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी।

Edited By : Bharat Malhotra |May 15, 2022, 09:01 AM IST

Published On May 15, 2022, 09:01 AM IST

Last UpdatedMay 15, 2022, 09:01 AM IST

andrew symonds @Twitter

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर ऐंड्रू सायमंड्स का शनिवार रात कार दुर्घटना में निधन हो गया। वह 46 साल के थे। सायमंड्स की गिनती दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर्स में होती है। वह एक धाकड़ बल्लेबाज होने के साथ गेंदबाजी और फील्डिंग में भी कमाल करते थे।

साल 2022 में ऑस्ट्रेलिया ने कई बड़े क्रिकेटर्स खोए हैं। मार्च में रॉड मार्श और शेन वॉर्न का निधन हुआ था। और शनिवार को सायमंड्स की मौत हो गई। सायमंड्स के निधन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने भी अपने ट्विटर अकाउंटर पर शोक व्यक्त किया है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हरभजन ने ट्वीट किया, ‘ऐंड्रू सायमंड्स के यूं अचानक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। बहुत जल्दी चले गए। परिवार और दोस्तों को मेरी दिल से संवेदनाएं। उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना। #RIPSymonds।’

सायमंड्स और हरभजन के बीच साल 2008 का वह ‘मंकीगेट’ विवाद काफी चर्चा में रहा था। बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलिया में यह मामला इतना बढ़ गया था कि दोनों देशों के बीच क्रिकेटीय संबंध खतरे में पड़ गए थे। सायमंड्स ने हरभजन पर नस्लीय टिप्पणी करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि दोनों के बीच बहस के दौरान हरभजन ने उन्हें मंकी यानी बंदर कहा है। हालांकि हरभजन ने इससे इनकार किया था।

साल 2011 में दोनों मुंबई इंडियंस के खेमे में पहुंच गए थे। हरभजन ने बाद में एक इंटरव्यू में कहा भी था कि मंकीगेट विवाद सुलझने के बाद सायमंड्स उनके बहुत अच्छे दोस्त बन गए थे। और वह ऑस्ट्रेलिया जाते तो अकसर उनसे मुलाकात किया करते थे।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick