हरभजन सिंह ने टीम इंडिया में वापसी की भरी हुंकार, बोले- T20 तो खेल ही सकता हूं

बोले- आईपीएल में अच्छा करने के बाद भी चयनकर्ता नजरअंदाज कर रहे हैं

Edited By : India.com Staff |May 25, 2020, 01:25 PM IST

Published On May 25, 2020, 01:25 PM IST

Last UpdatedMay 25, 2020, 01:25 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम से ड्रॉप किए गए अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का कहना है कि वह अब भी टी-20 में टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं. हरभजन आगामी जुलाई में अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हरभजन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले संयुक्त रूप से तीसरे गेंदबाज हैं. उन्होंने अब तक 150 विकेट अपने नाम किए हैं. हरभजन ने भारत के लिए अपना अंतिम मैच 2016 में एशिया कप में खेला था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘अगर आप आईपीएल में अच्छा कर सकते हो तो इंटरनेशनल क्रिकेट में भी बेहतर कर सकते हो’

वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो ने हरभजन के हवाले से लिखा है, ‘मैं तैयार हूं. अगर मैं आईपीएल में अच्छी गेंदबाजी कर सकता हूं.. जो गेंदबाजों के लिए काफी मुश्किल है क्योंकि मैदान काफी छोटे होते हैं, और दुनिया के सभी बड़े खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हैं. उनके खिलाफ गेंदबाजी करना चुनौतीपूर्ण होता है. अगर आप उनके खिलाफ आईपीएल में अच्छा कर सकते हो तो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भी अच्छा कर सकते हो.’

‘चयनकर्ता लगातार कर रहे नजरअंदाज’

दोस्तों के बीच टर्बनेटर के नाम से मशहूर भज्जी ने कहा कि वह इस बात से काफी दुखी हैं कि आईपीएल में अच्छा करने के बाद भी चयनकर्ता उन्हें नजरअंदाज कर रहे हैं.

बकौल हरभजन, ‘वो लोग मेरी तरफ नहीं देख रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि मैं काफी बूढ़ा हो चुका हूं. साथ ही मैं घरेलू क्रिकेट नहीं खेल रहा. बीते चार-पांच साल में उन्होंने मेरी तरफ देखा भी नहीं है जबकि मैं आईपीएल में काफी अच्छा कर रहा हूं, विकेट ले रहा हूं और मेरे साथ मेरे रिकॉर्ड हैं.’

 

Editor's Pick