- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Harbhajan singh reveals he make fun of yuvraj singh during odi world cup 2011
हरभजन सिंह का बड़ा खुलासा, युवराज की खांसी का उड़ाते थे मजाक, नहीं पता था कि वह कैंसर से जूझ रहे हैं
भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन ने कहा कि हम नहीं जानते थे कि वह किस दौर से गुजर रहा है और उसने बीमारी के दौरान विश्व कप खेला.
Published On Apr 04, 2023, 10:04 PM IST
Last UpdatedApr 04, 2023, 10:04 PM IST
Yuvraj singh Harbhajan singh
टीम इंडिया को दो विश्व कप दिलाने वाले भारत के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह की कहानी प्रेरणा देती है. भारत के इस खिलाड़ी ने कैंसर जैसे बीमारी से लड़ते हुए टीम इंडिया को चैंपियन बनाया. युवराज सिंह के साथ वर्ल्ड कप विनर टीम का हिस्सा रहे हरभजन सिंह ने युवराज सिंह को लेकर बड़ा खुलासा किया है. हरभजन सिंह ने कहा कि वह युवराज की खांसी और उलटी का मजाक उड़ाया करते थे, क्योकिं उन्हें तब नहीं पता था कि वह किस दौर से गुजर रहे हैं.
स्टारस्पोर्ट्स पर बातचीत के दौरान हरभजन सिंह ने कहा कि वह युवराज को लेकर चिंता में थे क्योंकि युवी हर मैच से पहले खांसते थे और उल्टी किया करते थे. उन्होंने कहा कि मैं अक्सर उनसे पूछता था कि भाई तुम्हें हुआ क्या है, ‘तुम इतनी खांसी क्यों करते हो? अपनी उम्र तो देखो और क्या कर रहे हो!’, भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर हरभजन ने कहा कि हम नहीं जानते थे कि वह किस दौर से गुजर रहा है और उसने बीमारी के दौरान विश्व कप खेला. हरभजन सिंह ने कहा युवराज को बाद में पता चला कि उनमें कैंसर के लक्षण है. हमें चीजों की सही जानकारी नहीं थी, लेकिन आज हम उस चैंपियन को सैल्यूट करते हैं.
बता दें कि युवराज सिंह ने भारत को टी-20 वर्ल्ड कप 2007 और वनडे वर्ल्ड कप 2011 में शानदार प्रदर्शन को टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह गेंद में छह छक्का लगाया था और 12 गेंद में अर्धशतक जड़ा था, जो टी-20 में आज तक रिकॉर्ड है. वहीं 2011 वनडे वर्ल्ड कप में युवराज सिंह ने 362 रन बनाए थे और 15 विकेट चटकाए थे. युवराज सिंह ने कैंसर के दौरान ही 2011 का विश्व कप खेला था. युवराज सिंह को 2011 वनडे विश्व कप में प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था.