This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
गर्दन में मोच कोहली के लिए वरदान साबित हुई है : हरभजन सिंह
हरभजन का मानना है कि मौजूदा टीम इंग्लैंड में जीतने का माद्दा रखती है।
Written by Press Trust of India
Last Updated on - May 25, 2018 7:29 PM IST

अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि गर्दन में मोच विराट कोहली के लिए वरदान साबित हुई है क्योंकि इससे उन्हें आईपीएल के व्यस्त सत्र के बाद और भारतीय टीम के आगामी इंग्लैंड दौरे से पहले जरूरी आराम मिल जाएगा।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/cheteshwar-pujara-ton-yorkshire-county-cricket-in-royal-london-one-day-cup-715760″][/link-to-post]
हरभजन ने कहा, ‘ अभी दौरे में काफी समय है तो उनकी चोट ठीक हो जाएगी। यह अच्छी बात है कि वह काउंटी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं क्योंकि उन्हें आराम की जरूरत है। आईपीएल व्यस्त टूर्नामेंट है और इतना आसान नहीं है।’
उन्होंने कहा,‘ सभी खिलाड़ियों का मानना है कि आईपीएल के बाद 15 दिन का ब्रेक जरूरी है। मेरा मानना है कि यह अच्छी बात है कि विराट काउंटी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं। उनके शरीर को आराम मिलेगा और वह बेहतर तैयारी के साथ उतरेंगे। वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं, काउंटी खेले या नहीं।’
हरभजन ने कहा कि हर क्रिकेटर के लिए आराम जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘हर खिलाड़ी अपने शरीर को जानता है और हमें जिम्मेदारी लेकर अपने शरीर को समझना होगा। अलग-अलग शरीर के लिए अलग-अलग चीजें काम करती है।’
हरभजन ने कहा,‘ हमें ईमानदारी से आकलन करके कैलेंडर तय करने वाले लोगों को बताना होगा कि हम इतना कार्यभार संभाल सकते हैं।’ उन्होंने कहा,‘ क्रिकेटर अगर ज्यादा चोटिल हो रहे हैं तो इसका मतलब है कि ज्यादा क्रिकेट हो रहा है। उन्हें पूरा आराम नहीं मिल रहा या वे ठीक से खा नहीं रहे। आराम बहुत जरूरी है।’
भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन वनडे, तीन टी-20 और पांच टेस्ट मैच खेलेगी। हरभजन का मानना है कि मौजूदा टीम इंग्लैंड में जीतने का माद्दा रखती है। उन्होंने कहा‘हर बार विदेश दौरे पर हमें लगता है कि इस टीम में जीतने का माद्दा है। लेकिन आखिर में यह देखना होता है कि विकेट कैसा होगा और हमारे तेज गेंदबाज फिट हैं या नहीं। बहुत कुछ विराट के फॉर्म पर भी निर्भर होगा। लेकिन हां, जब हम दौरे पर जाते हैं तो यही सोचकर जाते हैं कि हम जीत सकते हैं।’
