हरभजन ने क्रिकेटरों की छवि बिगाड़ने के लिए पांड्या और राहुल को लताड़ा

कप्तान विराट कोहली ने भी उनकी टिप्पणियों को अनुचित करार दिया जिसके कुछ घंटे बाद ही पांड्या और राहुल को भारतीय क्रिकेट प्रशासकों ने निलंबित कर दिया।

Edited By : Cricket Country Staff |Jan 11, 2019, 08:13 PM IST

Published On Jan 11, 2019, 08:13 PM IST

Last UpdatedJan 11, 2019, 08:13 PM IST

hardik-pandya-kl-rahul (AFP Photo)

दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की शुक्रवार को कड़ी आलोचना की।

पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन सकेंगे पांड्या-राहुल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हरभजन ने कहा है कि पांड्या और केएल राहुल ने अन्‍य क्रिकेटरों की साख को दांव पर लगा दिया है।

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने एक टीवी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था जिसमें विशेषकर पांड्या की टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की जा रही है और इससे टीम संस्कृति को लेकर चिंता जताई जा रही है।

कप्तान विराट कोहली ने भी उनकी टिप्पणियों को अनुचित करार दिया जिसके कुछ घंटे बाद ही पांड्या और राहुल को भारतीय क्रिकेट प्रशासकों ने निलंबित कर दिया।

पढ़ें: निलंबन की सिफारिश के बीच हार्दिक, राहुल पहले वनडे से बाहर

हरभजन ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा, ‘हम यहां तक कि अपने दोस्तों के साथ इस तरह की बातें नहीं करते और वे सार्वजनिक तौर पर टेलीविजन पर ऐसी बातें कर रहे थे। अब लोग सोच सकते हैं कि क्या हरभजन सिंह ऐसे ही थे, क्या अनिल कुंबले ऐसे ही थे और क्या सचिन तेंदुलकर …..।’

पांड्या ने कार्यक्रम के दौरान कई महिलाओं के साथ संबंध होने का दावा किया और यह भी बताया कि वह इस मामले में अपने परिजनों के साथ भी खुलकर बात करते हैं। राहुल अपने संबंधों के बारे में जवाब देने में हालांकि अधिक संयमित दिखे।

पढ़ें: जांच पूरी होने तक पांड्या-राहुल को सस्पेंड किया जाय: डायना एडुल्जी

जब कार्यक्रम के मेजबान करण जौहर ने पूछा कि क्या उन्होंने ‘ऐसा साथियों के कमरे में किया’ तो पांड्या और राहुल दोनों ने हां में जवाब दिया।

हरभजन ने कहा, ‘पांड्या कब से टीम में हैं जो वह टीम संस्कृति को लेकर इस तरह से बात कर रहे हैं।’

इस ऑफ स्पिनर से जब इनके निलंबन के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि ऐसा ही होना चाहिए था। बीसीसीआई ने सही काम किया और यह आगे बढ़ने का तरीका भी है। ऐसी उम्मीद थी और मुझे इस पर हैरानी नहीं हुई।’

(इनपुट-भाषा)

Editor's Pick