'तब तुम्हारी देशभक्ति कहां गई थी', हरभजन सिंह ने पाकिस्तान को जमकर सुनाया
'तब तुम्हारी देशभक्ति कहां गई थी', हरभजन सिंह ने पाकिस्तान को जमकर सुनाया
आपका इस मामले में कोई लेना-देना नहीं था. जब हाल ही में युद्ध हुआ तो आप एशिया कप खेले. फिर ट्रॉफी को लेकर ड्रामा हुआ लेकिन मैच हुए क्योंकि आप रेवेन्यू नहीं खोना चाहते थे.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - February 2, 2026 6:48 PM IST
Harbhajan Singh
हरभजन सिंह पाकिस्तान पर गुस्सा हैं. बहुत गुस्सा. पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने पाकिस्तान पर आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार करने के फैसले की जमकर आलोचना की है. पाकिस्तान की सरकार ने रविवार 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज मैच का बहिष्कार का ऐलान किया है. और इसके बाद वह आलोचकों के निशाने पर है. हरभजन ने कहा है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करनी चाहिए.
अपने यूट्यूब चैनल पर हरभजन सिंह ने कहा, ‘उन्हें पहले कोई परेशानी नहीं थी. अब वह बांग्लादेश के मसले में कूद गया है. यह फैसला आईसीसी को प्रभावित कर सकता है. तो आईसीसी के पास कानूनी कार्रवाही करने का पूरा अधिकार है. इसका असर पूरा टूर्नामेंट पर पड़ सकता है.’
Add Cricket Country as a Preferred Source
रविवार को पाकिस्तान की सरकार ने अपनी क्रिकेट टीम को निर्देश दिया कि 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाले मैच के लिए वह मैदान पर न उतरे.
पाकिस्तानी सरकार ने बयान में कहा था, ‘पाकिस्तान की सरकार पाकिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेने की इजाजत देती है. हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए मैदान पर नहीं उतरेगी.’
पाकिस्तानी सरकार का यह फैसला टीम के टूर्नामेंट के लिए कोलंबो रवाना होने से पहले आया. टूर्नामेंट की शुरुआत 7 फरवरी से हो रही है.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इस बात की आधिकारिक जानकारी अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी को नहीं दी है. क्रिकेट की इस वैश्विक संस्था ने रविवार देर रात एक बयान जारी कर पाकिस्तान को चेतावनी दी कि वह चुनिंद मैचों में खेलने की प्रवृत्ति से नहीं खेल सकता. साथ ही इसके दीर्घकालिक परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहने को भी कहा.
हरभजन सिंह ने पाकिस्तान को जमकर सुनाया है. पूर्व स्पिनर ने कहा अगर दम है तो अपने फैसले पर टिके रहना.
उन्होंने कहा, ‘इससे तुम्हें क्या फायदा होने वाला है? यह सिर्फ अड़ियल रुख दिखाने का तरीका है. अगर तुम सोचते हो कि इससे तुम कर लोगे तो अड़े रहो. अब देखते हैं कि तुम्हारे में कितना दम है. यह टोटल ड्रामा है जो अपने लोगों को गुमराह करने के लिए किया जा रहा है. अपने लोगों को दिखाना चाहते हैं कि आप बांग्लादेश के साथ खड़े हैं. इसमें कोई परेशानी नहीं है लेकिन क्या आपने अपने देश के लोगों के बारे में सोचा है जो भारत और पाकिस्तान का मैच देखना चाहते हैं?’
हरभजन ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी पर भी निशाना साधा. उन्होंने नकवी को एशिया कप के ट्रॉफी ड्रामे की याद दिलाई. भारत ने पाकिस्तान को हराकर खिताब जीता था लेकिन टीम इंडिया ने ट्रॉफी के बिना ही सेलिब्रेट किया क्योंकि मोहसिन नकवी, जो एशियन क्रिकेट काउंसिल के भी अध्यक्ष हैं, ट्रॉफी लेकर चले गए थे.
हरभजन ने कहा, ‘यह मैच तटस्थ मैदान पर खेला जा रहा है. आपका इस मामले में कोई लेना-देना नहीं था. जब हाल ही में युद्ध हुआ तो आप एशिया कप खेले. फिर ट्रॉफी को लेकर ड्रामा हुआ लेकिन मैच हुए क्योंकि आप रेवेन्यू नहीं खोना चाहते थे. अगर आप इतने ही देशभक्त हैं तो तब तुम्हारी देशभक्ति कहां थी? आपको अपने देश के लिए कोई भावना नहीं है, लेकिन आप अब किसी दूसरे देश के लिए खड़े होना चाहते हैं.’
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.