Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 15, 2026 8:36 AM IST

IND VS PAK: भारत और पाकिस्तान की टीम आज टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आमने-सामने होंगे. कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाना है. इस मैच से पहले पाकिस्तान के ऑफ-स्पिनर उस्मान तारिक चर्चा में हैं. पाकिस्तान का यह गेंदबाज अपनी एक्शन से बल्लेबाजों के लिए मुसीबत बना हुआ है. भारत के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और सौरव गांगुली ने उस्मान तारिक को लेकर अपनी राय दी है.
पूर्व भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अभिषेक शर्मा की वापसी भारत को पाकिस्तान के अनोखे स्पिनर उस्मान तारिक से निपटने में मदद करेगी. हरभजन ने पीटीआई से कहा, ‘‘देखिए, मैंने उन्हें आईएलटी20 में गेंदबाजी करते देखा है, जहां वह बेहतरीन गेंदबाजों में से एक थे, जब भी उन्हें सेमीफाइनल और फाइनल खेलने का मौका मिला, वह ‘मैन ऑफ द मैच’ रहे, वह अन्य स्पिनरों से अलग हैं और उनके पास काफी विविधताएं हैं.
उन्होंने कहा, लोग उनके ‘स्टैंड एंड डिलीवर’ एक्शन की बात कर रहे हैं, यह आसान नहीं है, कोई भी खड़े होकर गेंद फेंक सकता है, लेकिन अलग-अलग वैरिएशन होना जरूरी है जो उनके पास है, बड़े मैदानों और धीमी पिचों पर उन्हें हिट करना मुश्किल है. हरभजन ने कहा, ‘‘मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि जब आप किसी ऐसे गेंदबाज के खिलाफ खेल रहे हों, जिसका पहले सामना नहीं किया हो तो थोड़ा सतर्क रहना चाहिए, भारत उनसे निपट सकता है और उन्हें कोई बड़ा विकेट नहीं लेने देगा, अभिषेक की वापसी अच्छी बात है क्योंकि वह स्पिन को बहुत अच्छी तरह खेलते हैं और अपनी पारी के दौरान दबदबा बनाए रखते हैं.
पेट के संक्रमण से उबरकर लौटे अभिषेक स्पिनरों के खिलाफ ऐसा क्या करते हैं तो उन्होंने कहा, अभिषेक एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं,वह ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने दम पर मैच जिताने का माद्दा रखते हैं, मैंने बहुत क्रिकेट खेला है, मैं जानता हूं कि वह एक पूर्ण बल्लेबाज हैं जिनके पास हर तरह के शॉट मौजूद हैं. उन्होंने कहा, कई बल्लेबाजों के पास सभी शॉट नहीं होते, वह (अभिषेक) ऐसे नहीं हैं, वह पहली ही गेंद से हिट करते हैं और जब तक वह क्रीज पर रहते हैं, आक्रामक बने रहते हैं, इसलिए वह एक मुकम्मल बल्लेबाज हैं.
हरभजन ने टीमों से यह भी अपील की कि वे रविवार के मैच से पहले बने माहौल को पीछे छोड़कर खेल पर ध्यान दें. उन्होंने कहा, इस मैच से पहले कई बाधा थीं कि यह मैच होगा या नहीं, लेकिन अब वह सब खत्म हो चुका है, अब ध्यान क्रिकेट पर होना चाहिए जो मुख्य बात है, मुझे उम्मीद है कि भारत इस मैच में अच्छा खेलेगा. उन्होंने कहा, पाकिस्तान भी बहुत मजबूत टीम है, खासकर इन परिस्थितियों में जहां उनके स्पिनर अच्छी गेंदबाजी करते हैं, मुझे लगता है कि यह देखने लायक शानदार मुकाबला होगा.
भारतीय दिग्गज ने यह भी कहा कि टॉस के समय या मैच के बाद हाथ मिलाने जैसी औपचारिकताओं को लेकर अनावश्यक चिंता नहीं करनी चाहिए. उन्होंने कहा, यह पूरी तरह खिलाड़ियों की इच्छा पर निर्भर है, किसी किताब में नहीं लिखा कि मैच के बाद हाथ मिलाना या गले मिलना जरूरी है, मैच खेलिए, पूरी ताकत से खेलिए, अगर उसके बाद आपको लगे कि हाथ मिलाना चाहिए या गले मिलना चाहिए, तो ठीक है. उन्होंने कहा कि अगर हम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाड़ियों की बात करें तो वे मैच के बाद साथ बैठते हैं, क्रिकेट को क्रिकेट की तरह देखना चाहिए.
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को पाकिस्तान के उस्मान तारिक को एक साधारण ऑफ-स्पिनर बताया जो अपनी ‘डिलीवरी स्ट्राइड’ में थोड़ा ब्रेक लेने के बाद ही गेंद छोड़ते हैं और उन्होंने भरोसा जताया कि भारतीय बल्लेबाज टी20 विश्व कप मैच में उन्हें अच्छी तरह से खेल लेंगे. उस्मान तारिक ने सिर्फ चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11 विकेट लिए हैं.
गांगुली ने कहा कि टी20 में अंदाजा लगाना मुश्किल है, लेकिन भारत एक अच्छी टीम है और उन्हें हराना आसान नहीं है. उन्होंने कहा, ‘कुछ भी मुश्किल नहीं है, वह (तारिक) एक ऑफ-स्पिनर है और वह बस रुक-रुक कर गेंदबाजी करता है, भारत उसे अच्छे से खेलेगा.
हालांकि गांगुली को उम्मीद है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत बिना किसी बदलाव के अंतिम एकादश उतारेगा. उन्होंने कहा, ‘‘अक्षर (पटेल), वरुण (चक्रवर्ती), (जसप्रीत) बुमराह और अर्शदीप (सिंह) मुख्य गेंदबाज होने चाहिए, मुझे नहीं लगता कि रिंकू (सिंह) की जगह कुलदीप (यादव) को मिलनी चाहिए क्योंकि आपको बल्लेबाजी विभाग में भी संतुलन का ध्यान रखना होता है, मुझे लगता है कि वही टीम खेलनी चाहिए.
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष ने यह भी कहा कि मौजूदा पाकिस्तानी टीम पहले जैसी नहीं है. गांगुली ने कहा, ‘‘इंजमाम (उल हक), सईद अनवर, मोहम्मद यूसुफ, वसीम (अकरम), वकार (यूनिस) जैसे बल्लेबाजों का कौशल देखें तो वह एक अलग टीम थी, यह टीम अब वैसी नहीं रही.
T20 वर्ल्ड कप 2026 से जुड़े सभी ताजा अपडेट आप देख सकते हैं: https://www.cricketcountry.com/hi/icc-mens-t20-world-cup-2026/
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
