add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IPL 2026: मुंबई कैसे लगाएगी ट्रॉफी का सिक्सर, हरभजन ने हार्दिक पंड्या को दी बड़ी सलाह

नई दिल्ली: भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना ​​है कि अगर पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस को आगामी आईपीएल में मजबूत चुनौती पेश करनी है तो कप्तान हार्दिक पंड्या को अपनी असली क्षमता दिखानी होगी और आगे बढ़कर टीम की अगुआई करनी होगी. पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का लक्ष्य अपने...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - March 17, 2026 4:07 PM IST

नई दिल्ली: भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह का मानना ​​है कि अगर पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस को आगामी आईपीएल में मजबूत चुनौती पेश करनी है तो कप्तान हार्दिक पंड्या को अपनी असली क्षमता दिखानी होगी और आगे बढ़कर टीम की अगुआई करनी होगी.

पंड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस का लक्ष्य अपने पांच साल के ट्रॉफी के सूखे को खत्म करना और लीग के इतिहास की सबसे सफल टीम बनना होगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हरभजन ने ‘जियोहॉस्टार’ पर कहा, ‘मुझे लगता है कि हार्दिक पंड्या को अपना असली हार्दिक पंड्या वाला रूप दिखाना होगा. उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना होगा. जब वह अपना सर्वश्रेष्ठ खेल दिखाना शुरू करेंगे – ना केवल एक बल्लेबाज के तौर पर बल्कि एक गेंदबाज के तौर पर भी तो इससे बहुत बड़ा फर्क पड़ेगा.’

उन्होंने कहा,‘हमने उन्हें टी20 विश्व कप में गेंदबाजी करते देखा था. गेंद के साथ वह शानदार थे. आईपीएल में भी उन्हें यही करना होगा. जब कोई कप्तान आगे बढ़कर नेतृत्व करता है और रास्ता दिखाता है तो हर कोई उसका अनुसरण करता है. यह सब विश्वास पर निर्भर करेगा.’

इस पूर्व स्पिनर ने कहा, ‘अगर हार्दिक और उनकी टीम पहले दिन से ही यह विश्वास कर लें कि वे यहां सिर्फ मुकाबला करने के लिए नहीं बल्कि छठी बार ट्रॉफी जीतने के लिए आए हैं तो मुंबई इंडियन्स के लिए चीजें बहुत तेजी से बदल सकती हैं.’

हरभजन को यह भी लगता है कि टीम प्रबंधन शायद क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकेल्टन दोनों को एक साथ एकादश में नहीं उतारेगा.

उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मुंबई इंडियन्स का टीम प्रबंधन क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकेल्टन दोनों को एक साथ एकादश में शामिल करेगा. इन दोनों में से कोई एक ही शुरुआती क्रम में शामिल होगा.’

हरभजन ने कहा कि रोहित शर्मा टॉप ऑर्डर में जिम्मेदारी संभालेंगे जबकि उनके साथ पारी का आगाज करने के लिए डिकॉक या रिकेल्टन में से कोई एक होगा.

उन्होंने कहा, ‘मुंबई इंडियन्स के पास ऊपरी क्रम में रोहित शर्मा भी हैं. वह मुख्य सलामी बल्लेबाज होंगे और दूसरे छोर पर रेयान रिकेल्टन या क्विंटन डिकॉक उनका साथ देंगे.’

हरभजन ने कहा, ‘इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा तीसरे और चौथे नंबर पर आएंगे. इसलिए मुझे नहीं लगता कि हम क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकेल्टन को एक ही समय पर एक साथ खेलते हुए देखेंगे.’