×

अभी हम 50 साल के नहीं हुए हैं: हरभजन सिंह

किसी भी खिलाड़ी को चुनने के लिए उसका प्रदर्शन आखिरी मानदंड होना चाहिए

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 4, 2016 6:25 PM IST

 हरभजन सिंह © Getty Images
हरभजन सिंह © Getty Images

हरभजन सिंह अपने साथी खिलाड़ी आशीष नेहरा को एक बार फिर टीम में देखकर काफी खुश हैं। भारतीय टीम में उनके करीबी दोस्त रहे आशीष नेहरा ने लगभग साढ़े चार साल बाद टीम इंडिया में वापसी की है उन्होंने कहा, ‘‘आशीष नेहरा भारत के लिए मैच विजेता रहा हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में 2003 विश्व कप के दौरान अहम भूमिका निभायी थी और इसके साथ ही साथ उन्होंने 2011 विश्व कप में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। भज्जी ने कहा कि नेहरा ने देश को कई मैच जितवाए हैं पाकिस्तान के खिलाफ मोहाली में सेमीफाइनल में उन्होंने डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी की थी लेकिन इसके बाद भी नेहरा को चार साल तक भारतीय टीम में नहीं चुना गया। भज्जी आगे कहते है कि किसी भी खिलाड़ी को बाहर करने का मानदंड उम्र नहीं हो सकता है। ये भी पढ़े: एबी डीविलियर्स ‘आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ घोषित
आगे उन्होंने कहा, किसी भी ख़िलाड़ी को चुनने के लिए उसका प्रदर्शन आखिरी मानदंड होना चाहिए। उम्र को लेकर यह बकवास क्या है क्या हम 50 साल के हो गए हैं जो चलने में दिक्कत हो रही हो और हम अभी 35 साल के हैं और अब भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। क्रिकेट की दुनिया में लोगों ने 38-39 वर्ष तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेली है और अच्छे प्रदर्शन भी किए हैं। ये भी पढ़ें: अंडर-19 विश्व कप के लिए हुई भारतीय टीम घोषित, ईशान किशन होंगे कप्तान

हरभजन ने कहा, “मेरे पास इतने वर्षों का अनुभव है और मैं जानता हूं कि देश को अंतरराष्ट्रीय मैच जिताने के लिए क्या करना होता है। मैं अब भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए भूंखा हूं। मैं गेंद व बल्ले दोनों से अच्छा प्रदर्शन कर सकता हूं और मैं निचले क्रम में उतरकर अच्छी बल्लेबाजी कर सकता हूं।

TRENDING NOW