- Home
- News
- Harbhajan singh will always remember how sachin tendulkar danced after the 2011 world cup win 3994944
विश्व कप 2011 जीत के पास सचिन तेंदुलकर को पहली बार बेपरवाह होकर नाचते देखा : हरभजन सिंह
भारतीय टीम ने 2 अप्रैल 2011 को दूसरा वनडे विश्व कप जीता था।
Published On Apr 09, 2020, 02:55 PM IST
Last UpdatedApr 09, 2020, 02:55 PM IST
टीम इंडिया के सीनियर ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने 2011 विश्व कप जीत के सुनहरी पलों को याद किया। उन्होंने बताया कि 28 सालों के बाद मिली विश्व कप जीत पर टीम इंडिया के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने बेपरवाह होकर डांस किया था। हरभजन ने कहा कि वो इस पल को कभी नहीं भुला पाएंगे।
2003 में विश्व कप खिताब के बेहद करीब पहुंचने के बाद सचिन और कप्तान सौरव गांगुली के साथ साथ करोड़ों भारतीय फैंस का सपना टूटा था। लेकिन 2 अप्रैल 2011 को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तान में टीम इंडिया ने युवराज सिंह, जहीर खान जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर विश्व कप जीता था। उस रात ना केवल फैंस बल्कि भारतीय टीम से जुड़े हर एक सदस्य ने जमकर जश्न मनाया था।
तेंदुलकर भी इससे जुदा नहीं थे। उस दिन को याद करते हुए हरभजन ने कहा, “उस जिन मैंने सचिन तेंदुलकर को पहली बार, पहली बार बेपरवाह होकर सभी के साथ नाचते हुए देखा और मुझे ये हमेशा याद रहेगा।”
श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मैच में जीत के बाद हरभजन भी काफी भावुक हो गए थे और रो पड़े थे। उन्होंने कहा, “मुझे याद है कि मैं अपने मेडल को साथ लेकर सोया था और जब मैं उठा तो भी मेरा मेडल मेरे साथ था और ये शानदार एहसास था।”
टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी ने कहा, “ये ऐसा था जिसका सपना हम सबने मिलकर देखा था और जब ये पूरा हुआ तो ये अविश्वसनीय एहसास था। उन पलों को याद कर आज भी मेरे रोंगटे खड़े हो जाते हैं। विश्व कप ट्रॉफी उठाना बेहद खास था और ये पहला मौका था जब मैं लोगों के सामने रोया था। ये एहसास बेहद खास था, मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या प्रतिक्रिया दूं।”