×

हार्दिक पांड्या- जसप्रीत बुमराह के न्यूजीलैंड ODI सीरीज खेलने पर आया बड़ा अपडेट

तीन वनडे मैच 11 जनवरी (बड़ौदा), 14 जनवरी (राजकोट) और 18 जनवरी (इंदौर) में खेले जाएंगे.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 29, 2025 9:50 AM IST

India Squad for NZ ODI Series: भारत और न्यूजीलैंड की टीम तीन मैचों की वनडे सीरीज में 11 जनवरी से आमने-सामने होगी. इस हफ्ते के आखिर में भारतीय टीम का ऐलान होना है, उससे पहले हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह के वनडे सीरीज खेलने पर बड़ा अपडेट आया है.

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों के लिए आराम दिया जा सकता है. दोनों वनडे मैचों के तुरंत बाद होने वाली न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज़ में वापसी करेंगे.

11 जनवरी से खेली जाएगी वनडे सीरीज

पहले तीन वनडे मैच 11 जनवरी (बड़ौदा), 14 जनवरी (राजकोट) और 18 जनवरी (इंदौर) में खेले जाएंगे. बुमराह और पांड्या को वनडे मैचों के लिए टीम में शामिल किए जाने की संभावना नहीं है ताकि वे महत्वपूर्ण T20 मैचों के लिए फ्रेश रह सकें. पांच T20I मैच नागपुर (21 जनवरी), रायपुर (23 जनवरी), गुवाहाटी (25 जनवरी), विशाखापत्तनम (28 जनवरी) और तिरुवनंतपुरम (31 जनवरी) में होंगे. वनडे टीम की घोषणा 4-5 जनवरी के आसपास होने की उम्मीद है.

रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट ने हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को टी-20 वर्ल्ड कप को देखते हुए रेस्ट देने का फैसला लिया है. पांड्या फिटनेस समस्याओं के कारण मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से कोई वनडे मैच नहीं खेले हैं, वहीं जसप्रीत बुमराह 2023 वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से किसी वनडे मैच में नहीं खेले हैं.

विजय हजारे में बड़ौदा के लिए खेलेंगे पांड्या

हार्दिक पांड्या विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेलते नजर आ सकते हैं. वह घरेलू 50 ओवर के टूर्नामेंट में खेलेंगे ताकि वह घरेलू मैचों में अनिवार्य भागीदारी के BCCI के आदेश का पालन कर सकें. वह विजय हजारे ट्रॉफी के आखिरी तीन लीग मैचों में से दो में बड़ौदा के लिए खेल सकते हैं, जो 3, 6 और 8 जनवरी को राजकोट में होने हैं.

TRENDING NOW

श्रेयस अय्यर को लेकर जारी है सस्पेंस

श्रेयस अय्यर को लेकर सस्पेंस जारी है जो अक्टूबर के आखिर से चोट के कारण इंटरनेशनल क्रिकेट से बाहर हैं. रिपोर्ट के मुताबिक वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम के चयन से पहले 3 जनवरी को महाराष्ट्र के खिलाफ मुंबई के मैच में दिख सकते हैं. श्रेयस अय्यर जिनकी चोट की सर्जरी हुई है और जो अभी BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में हैं.