add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल पर जांच शुरू, BCCI सीईओ ने बात की

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियों की जांच भी शुरू हो गई।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - January 15, 2019 8:41 PM IST

निलंबित भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और केएल राहुल ने मंगलवार को बीसीसीआई सीईओ राहुल जौहरी के सामने अपनी बात रखी।
इसके साथ ही इन दोनों क्रिकेटरों की महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणियों की जांच भी शुरू हो गई जिसको लेकर पिछले दिनों काफी बवाल मचा था।

पता चला है कि इन दोनों खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के नवीनतम कारण बताओ नोटिस के जवाब में बिना शर्त माफी मांगने के बाद टेलीफोन के जरिये जोहरी के सामने अपनी बात रखी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- ‘हार्दिक पांड्या के बयान का समर्थन नहीं करती भारतीय क्रिकेट टीम’

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई से कहा, ‘‘सीईओ ने टेलीफोन के जरिये उनसे बात की। उन्होंने संक्षिप्त बातचीत की। उन्होंने सिर्फ उस पर बात की जो उन्होंने कारण बताओ नोटिस के जवाब में लिखा था। वह कल तक प्रशासकों की समिति (सीओए) को अपनी रिपोर्ट सौंप सकते हैं।’’

हालांकि पता चला है कि सीईओ ने उनसे ऐसा कोई सवाल नहीं किया कि क्या इस तरह से मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उनके एजेंटों ने दबाव बनाया था। अधिकारी ने कहा, ‘‘पूछताछ से संबंधित सवाल करना लोकपाल के अधिकार में आता है। अब अगला चरण तभी होगा जब उच्चतम न्यायालय लोकपाल या तदर्थ लोकपाल की नियुक्ति करेगा।’’

पढ़ें:- हार्दिक पांड्या को एक और झटका, जिमखाना क्लब ने सदस्यता छीनी

इन दोनों खिलाड़ियों ने ‘काफी विद करण’ कार्यक्रम में कई महिलाओं के साथ संबंध बनाने और इसके बारे में अपने माता पिता के साथ खुलकर बात करने की बातें की थी जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें आलोचना झेलनी पड़ी थीं