add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

VIDEO: किस तरह के गाने सुनना पसंद करतीं हैं स्मृति मंधाना, कौन है फेवरेट सिंगर ? पांड्या के साथ बातचीत में किया खुलासा

बीसीसीआई अवॉर्ड समारोह के दौरान स्मृति मंधाना और भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की मजेदार बातचीत भी हुई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - February 2, 2025 1:06 PM IST

Smriti Mandhana: भारत की स्टार महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना का शनिवार को बीसीसीआई अवॉर्ड्स में जलवा देखने को मिला. स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के साथ- साथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए अवॉर्ड दिया गया. इस अवॉर्ड समारोह के दौरान स्मृति मंधाना और भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की मजेदार बातचीत भी हुई, जिसमें स्मृति मंधाना ने दिल की बात बताई है.

रैपिड राउंड के दौरान हार्दिक पंड्या ने स्मृति मंधाना से कुछ सवाल पूछे, जिसका मंधाना ने जवाब दिया. इस बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हार्दिक पंड्या ने स्मृति मंधाना से ड्रेसिंग रूम में प्ले करने के लिए उनके टॉप 3 गानों के बारे के सवाल पूछा, जिसके बाद स्मृति मंधाना मुझे लगता है कि मैं प्लेलिस्ट बनाने वाली आखिरी शख्स हूं क्योंकि मेरे सभी गाने या तो लव सॉन्ग होते हैं या फिर सैड सॉन्ग, मुझे नहीं पता कि मुझे ये गाने पसंद हैं. मैच से पहले भी मैं आम तौर पर उन पंजाबी नंबर्स के बजाय इस तरह के गाने सुनती हूं, इसलिए, मैं वास्तव में स्पीकर के पास जाकर किसी गाने को बदलने की कोशिश नहीं करती.

स्मृति ने बताया फेवरेट सिंगर का नाम

स्मृति मंधाना ने कहा, मैच से पहले अपने हेडफोन पर गाने सुनती हूं, लेकिन, हां, मुझे निश्चित रूप से संगीत पसंद है और मुझे लगता है कि अरिजीत सिंह का कोई भी गाना मेरा पसंदीदा गाना है.