वनडे में दूसरे सबसे तेज 25 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या ने वनडे में अपने 25 छक्के पूरे कर लिए हैं।

Edited By : Devbrat Bajpai |Sep 27, 2017, 06:18 PM IST

Published On Sep 27, 2017, 06:18 PM IST

Last UpdatedSep 27, 2017, 06:18 PM IST

हार्दिक पांड्या © Getty Images
हार्दिक पांड्या © Getty Images

हार्दिक पांड्या ने वनडे क्रिकेट में बल्लेबाजी की परिभाषा बदलकर रख दी है। भारतीय क्रिकेट इतिहास को खंगालकर देखें तो उनके जैसा मस्तमौला तूफानी बल्लेबाज आजतक नहीं हुआ। छक्के मारने में उन्हें महारत हासिल है। इंदौर वनडे में पांड्या ने जबरदस्त बल्लेबाजी का मुजाहिरा पेश किया और 72 गेंदो में 78 रन ठोंक दिए। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के जड़े। इन चार छक्कों के साथ पांड्या ने वनडे क्रिकेट में अपने 25 छक्के पूरे कर लिए। पांड्या ने यह रिकॉर्ड अपनी 15वीं वनडे पारी में बनाया है। इस तरह से वह वनडे क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे कम पारियों में 25 छक्के पूरे रने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

पहले नंबर पर न्यूजीलैंड के कोरे एंडरसन हैं। कोरे ने साल 2014 में भारत के खिलाफ नेपियर वनडे में 4 छक्के लगाने के साथ 9 पारियों में ही अपने 25 छक्के पूरे कर लिए थे। एंडरसन ने 25 छक्के इसलिए भी जल्दी पूरे कर लिए क्योंकि उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वींसटाउन में 47 गेंदों में 131* रनों की पारी खेली थी जिसमें 14 छक्के शामिल थे।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह उनके वनडे करियर की छठवीं पारी थी। वैसे हार्दिक पांड्या ने जिस अंदाज में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है वह गजब है। गौर करने वाली बात है कि शाहिद अफरीदी इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। अफरीदी ने जरूर अपनी पहली वनडे पारी में 11 छक्के लगाए थे लेकिन उन्हें 25 छक्के पूरे करने में 21 पारियां लग गईं। इस तरह से वह इस मामले में तीसरे नंबर पर हैं। ये भी पढ़ें: बल्ला बदलने की वजह से टीम इंडिया के खिलाफ फेल हो रहे हैं डेविड वॉर्नर?

हार्दिक पांड्या की नजरें सबसे तेज 50 छक्के पूरे करने पर: अब हार्दिक पांड्या के पास मौका होगा कि वह वनडे में सबसे तेज 50 छक्कों का रिकॉर्ड अपने नाम करें जो अभी कोरे एंडरसन के नाम ही है। एंडरसन 33 पारियों में ही 50 छक्के जड़ चुके हैं और वह इस मामले में नंबर 1 बने हुए हैं। वहीं बात करें पांड्या की तो वह 15 पारियों में ही 25 छक्के लगा चुके हैं। इस लिहाज से वह एंडरसन के इस रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ सकते हैं।

Editor's Pick