IPL 2026: हार्दिक पंड्या ने किसे ठहराया RCB के खिलाफ हार का जिम्मेदार
IPL 2026: हार्दिक पंड्या ने किसे ठहराया RCB के खिलाफ हार का जिम्मेदार
हार्दिक पंड्या ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली हार के बाद कहा कि उनकी टीम ने लगातार विकेट खोए जिसकी वजह से उन्हें नुकसान हुआ.
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - April 13, 2026 9:11 AM IST
Hardik Pandya Mumbai Indians
मुंबई: रविवार, 12 अप्रैल को मुंबई इंडियंस को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वानखेड़े स्टेडियम पर हुए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर चार विकेट पर 240 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 5 विकेट पर 222 रन ही बना सकी. इस सीजन में चार मैचों में मुंबई इंडियंस की यह तीसरी हार है. और टीम अभी तक लय पकड़ती हुई नहीं दिख रही है. हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने माना कि टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए सही रफ्तार और लय हासिल नहीं कर पाई है.
बीच के ओवरों में विकेट गिरना पड़ा महंगा
मैच प्रजेंटेशन के दौरान हार्दिक ने कहा कि बीच के ओवरों में विकेट गंवाना मुंबई इंडियंस को भारी पड़ा. उन्होंने माना कि इसी वजह से उनकी टीम पटरी से उतर गई. मैच कै बाद हार्दिक ने कहा, ‘हमने बीच के ओवरों में कई विकेट गंवा दिए जिससे हमारी पारी पटरी से उतर गई.’
उन्होंने कहा, ‘पिछले कुछ मैचों से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में हम वापसी का प्रयास कर रहे हैं। हमें प्रयास करना होगा कि कैसे लय में वापस आए। कई सारी चीजों पर दोबारा विचार करने की जरूरत है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में देखना होगा कि हमारे पास और क्या विकल्प हैं. ’
हार्दिक ने कहा, ‘हालांकि हमें अब भी अच्छी बल्लेबाजी और गेंदबाजी करने की जरूरत है. अगर आप वो करते हैं तो फिर टॉस जीते या ना जीतें, उससे फर्क नहीं पड़ता.’
सॉल्ट, विराट और पाटीदार ने लगाई हाफ-सेंचुरी
मैच की बात करें मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वानखेड़े की पिच बल्लेबाजी के लिए फायदेमंद मानी जाती है. और बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने इसका पूरा फायदा भी उठाया. फिल सॉल्ट और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 120 रन की साझेदारी की. सॉल्ट खास तौर पर काफी आक्रामक नजर आए. उन्होंने 36 गेंद पर 78 रन बनाए. इसमें छह चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. विराट कोहली ने 38 गेंद पर 50 रन की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान वह मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल में 1000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए. इसके साथ ही बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने भी कमाल की पारी खेली. और 17 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की. उन्होंने 20 गेंद पर 53 रन बनाए.
इसके बाद मुंबई की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए सहज नजर नहीं आई. टीम के लिए इम्पैक्ट प्लेयर के रूप मे आए शेफर्न रदरफर्ड ने 31 गेंद पर 71 रन बनाकर जोर लगाया लेकिन यह काफी नहीं था. आखिर में मुंबई की टीम 222 रन से स्कोर तक ही पहुंची.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.