• Home
  • News
  • Hardik Pandya Conceded 26 runs in an over against KKR in IPL 2026

6 6 L1 4 Wd 4 4.... हार्दिक पांड्या की हुई भयंकर धुनाई, एक ओवर में लुटाए 26 रन

हार्दिक पांड्या ने दूसरी बार आईपीएल में एक ओवर में 26 रन लुटाए हैं. इससे पहले साल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उन्होंने 26 रन लुटाए थे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 29, 2026, 08:45 PM IST

Published On Mar 29, 2026, 08:45 PM IST

Last UpdatedMar 29, 2026, 08:45 PM IST

Hardik Pandya

Hardik Pandya

Hardik Pandya Conceded 26 runs in an over: आईपीएल 2026 में रविवार को मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम आमने-सामने हुई. इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया. मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए बतौर गेंदबाज आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी निराशाजनक रही. केकेआर के ओपनर फिन एलन और अजिंक्य रहाणे ने उनके एक ओवर में 26 रन ठोक डाले.

हार्दिक पांड्या ने अपने स्पेल के पहले ओवर में सिर्फ चार रन दिए थे, मगर उनके दूसरे ओवर में रहाणे और फिन एलन ने उनकी जमकर धुनाई की. ओवर की पहली दो बॉल पर अजिंक्य रहाणे ने दो छक्का लगाया, वहीं आखिरी तीन गेंद में दो गेंदों पर फिन एलन ने चौका बटोरा. उन्होंने इस ओवर में कुल 26 रन लुटाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हार्दिक पांड्या का आईपीएल में यह संयुक्त रुप से सबसे महंगा ओवर है. उन्होंने साल 2024 में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में भी 26 रन लुटाए थे.

IPL 2026: सुनील नरेन ने आईपीएल में बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, किरॉन पोलार्ड को पीछे छोड़ा

T20s में हार्दिक पांड्या के एक ओवर में सबसे ज़्यादा रन:

26 रन vs CSK, मुंबई (वानखेड़े), 2024

26 रन vs KKR, मुंबई (वानखेड़े), 2026

26 रन vs दक्षिण अफ्रीका, सेंचुरियन, 2024

25 रन vs KXIP, मुंबई (वानखेड़े), 2019

23 रन vs RCB, मुंबई (वानखेड़े), 2025

मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

मुंबई इंडियंस की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है. मुंबई इंडियंस के लिए अल्लाह गजनफर और शेरफेन रदरफोर्ड ने डेब्यू किया.

Editor's Pick