×

हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बने

पांड्या ने तीसरे टी-20 मैच में ट्रिस्टन स्टब्स का विकेट हासिल करते हुए टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे कर लिए. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा कारनामा किया है.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - December 14, 2025 9:34 PM IST

Hardik pandya creates History: भारत और साउथ अफ्रीका की टीम धर्मशाला में तीसरे टी-20 मैच में आमने- सामने है. इस मैच में भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने इतिहास रच दिया है. हार्दिक पांड्या के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो आज से पहले कोई भी खिलाड़ी नहीं कर सका था.

हार्दिक पांड्या ने तीसरे टी-20 मैच में ट्रिस्टन स्टब्स का विकेट हासिल करते हुए टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे कर लिए. इसके साथ ही उन्होंने बड़ा कारनामा किया है और कई रिकॉर्ड्स भी अपने नाम किए हैं.

ऐसा करने वाले पहले भारतीय

हार्दिक पांड्या टी-20 इंटरनेशनल में 100 विकेट और 100 छक्के लगाने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इससे पहले सिर्फ तीन खिलाड़ियों ने T20I में ‘100 छक्के’ लगाने के साथ ‘100 विकेट’ लेने का कारनामा किया था. इस लिस्ट में सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), मोहम्मद नबी (अफगानिस्तान) और वीरनदीप सिंह (मलेशिया) का नाम शामिल हैं. हार्दिक पांडया अब इस खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास

मेंस T20I में हार्दिक पांड्या 1000 से ज़्यादा रन और 100 से ज़्यादा विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज भी बन गए हैं. इससे पहले सिर्फ तीन स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर शाकिब अल हसन, मोहम्मद नबी और सिकंदर रजा पहले यह कारनामा कर चुके हैं.

TRENDING NOW

T20I में विकेटों का शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बने हार्दिक

हार्दिक पांड्या टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटों का शतक लगाने वाले वह तीसरे भारतीय भी हैं. उनसे पहले अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह यह कारनामा कर चुके हैं.