- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Hardik pandya explains why mumain Indians flop this IPL 2026 season
मुंबई के प्रदर्शन में कहां रह गई इस साल कमी? हार्दिक पांड्या ने किया खुलासा
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 बहुत खराब रहा. टीम के प्रदर्शन में इस साल क्या कमी रह गई इसे लेकर हार्दिक पांड्या ने बड़ी बात कही है.
Published On May 21, 2026, 11:34 AM IST
Last UpdatedMay 21, 2026, 11:34 AM IST
Mumbai Indians
Hardik Pandya on MI: आईपीएल 2026 मुंबई इंडियंस के लिए बहुत खराब रहा. इस सीजन टीम को कई मैचों में हार का सामना करना पड़ा. टीम के प्रदर्शन को लेकर लगातार उन्हें ट्रोल भी किया गया. मुंबई के इस खराब प्रदर्शन को लेकर हार्दिक ने बताया कि इस सीजन टीम से कहां चूक हुई जिसके वजह से टीम का प्रदर्शन बहुत अच्छा नहीं रहा. हार्दिक ने केकेआर के खिलाफ मिली हार के बाद बताया कि टीम से कहां चूक हुई.
केकेआर से मिली हार के बाद क्या बोले हार्दिक
मैच के बाद कप्तान हार्दिक ने कहा, “हां, मेरा मतलब है कि मैच काफी मजेदार था. एक बल्लेबाजी ग्रुप के तौर पर हमने 20 रन कम बनाए. मुझे लगता है कि हमने पावरप्ले में बहुत सारे विकेट गंवा दिए, लेकिन अगर तिलक और मैं ज्यादा देर तक टिके रहते और हमने कुछ और साझेदारियां करके 15 से 20 रन और बनाए होते, तो मुझे लगता है कि हमारे पास अच्छा मौका होता.”
पिच को लेकर कप्तान हार्दिक ने कहा, “सच कहूं तो मुझे इस तरह के विकेट पर खेलने में कोई दिक्कत नहीं है, जहां गेंदबाजों के पास करने के लिए कुछ होता है. मुझे लगता है कि आईपीएल में बल्लेबाजों का दबदबा काफी बढ़ता जा रहा है. गेंदबाज खुद को बेबस महसूस कर रहे हैं. मुझे लगता है कि इस मुकाबले में गेंदबाजों को भी विकेट से मदद मिल रही थी, जिसके चलते वे अच्छी गेंदबाजी कर सके.”
पूरे सीजन मुंबई की फील्डिंग रही खराब
हार्दिक पांड्या ने माना कि मुंबई इंडियंस की पूरी सीजन में फील्डिंग काफी खराब रही. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पूरे सीजन में, हम फील्डिंग में काफी खराब रहे हैं. मेरे हिसाब से हमने बहुत सारे कैच छोड़े हैं, जो जाहिर है कोई नहीं करना चाहता. मेरा मतलब है कि अगर आपको मौके मिलते हैं. अगर आप मैच जीतना चाहते हैं, तो आपको सभी मौकों का फायदा उठाना होगा, यहां तक कि मुश्किल कैचों को भी पकड़ना होगा.”
हार्दिक की कप्तानी में एमआई का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में काफी निराशाजनक रहा है. टीम इस सीजन अब तक खेले 13 मुकाबलों में सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज कर सकी है, जबकि 9 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है. एमआई इस सीजन का अपना आखिरी लीग मुकाबला 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अपने घरेलू मैदान वानखेड़े में खेलेगी.