- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Hardik Pandya gets 3 wickets in 3 overs including Smith, Head and Marsh
IND vs AUS: 3 ओवर में 3 विकेट लेकर हार्दिक ने मचाया कोहराम, स्मिथ को आउट कर रचा कीर्तिमान
स्मिथ को आउट करने के बाद अपने अगले ही ओवर यानी 15वें ओवर में पांड्या ने मिचेल मार्श को पवेलियन भेज दिया. मार्श अपने अर्धशतक से 3 रन दूर रह गए.
Published On Mar 22, 2023, 03:00 PM IST
Last UpdatedMar 22, 2023, 03:00 PM IST
TWITTER/BCCI
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में खेले जा रहे तीसरे और निर्णायक मुकाबले में खतरनाक स्टीव स्मिथ को हार्दिक पांड्या ने अपना शिकार बनाया. स्मिथ अपना खाता भी नहीं खोल सके. इस तरह ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका लग गया.वनडे की 8 पारी में ये 5वीं बार है जब पांड्या ने स्मिथ को आउट किया है. पांड्या कंगारू बल्लेबाज स्मिथ को वनडे में सबसे ज्यादा बार आउट करने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं. इस मामलें में आदिल राशिद पहले नंबर पर हैं.
13वें ओवर की दूसरी गेंद पांड्या ने ऑफ स्टंप के बाहर लेंथ फेंकी जिस पर स्मिथ ने कवर की तरफ खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेट के पीछे खड़े विकेटकीपर केएल राहुल के दस्तानों में चली गई. इस तरह पांड्या ने अपने लगातार दूसरे ओवर में दूसरा विकेट झटक लिया.
स्मिथ को आउट करने के बाद अपने अगले ही ओवर यानी 15वें ओवर में पांड्या ने मिचेल मार्श को पवेलियन भेज दिया. मार्श अपने अर्धशतक से 3 रन दूर रह गए. इससे पहले पांड्या ने 10वें ओवर में अपना पहला ओवर फेंकते हुए ट्रेविस हेड को 33 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई.
ODI में सबसे ज्यादा बार स्टीव स्मिथ को आउट करने वाले गेंदबाज:-
- आदिल राशिद: 6
- हार्दिक पांड्या: 5
- मोईन अली, ट्रेंट बोल्ट, स्टुअर्ट ब्रॉड, मोहम्मद शमी, मार्क वुड, उमेश यादव: 3-3 बार