वेस्टइंडीज में इस चीज की तलाश कर रहे हैं हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक की पत्नी ने दिया ये जवाब

हार्दिक पांड्या टीम इंडिया के उभरते हुए ऑलराउंडर हैं। उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद सुर्खियां बटोरी थीं।

Edited By : Devbrat Bajpai |Jul 01, 2017, 03:16 PM IST

Published On Jul 01, 2017, 03:16 PM IST

Last UpdatedJul 01, 2017, 03:16 PM IST

© Getty Images & Instagram
© Getty Images & Instagram

टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आजकल अपनी जिंदगी का सबसे बेहतरीन टाइम गुजार रहे हैं। वह टीम इंडिया के लिए एक बड़े ऑलराउंडर के रूप में उभर रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी में अकेले किला लड़ाया था उसके चलते उन्हें चारों तरफ से तारीफ मिली थी। आजकल वह कैरिबयन में टीम इंडिया के साथ वनडे सीरीज खेलने में व्यस्त हैं। हाल ही में खिलाड़ी छुट्टी पर थे और इस छुट्टी का पांड्या ने जमकर फायदा उठाया। वह इस दौरान टीम इंडिया के दूसरे खिलाड़ी शिखर धवन के साथ एंटीगा के ‘बीच’ में सैर- सपाटा करते नजर आए। इस दौरान दोनों ने जेट स्काई पर भी अपना हाथ आजमाया और नीले पानी में डाइव लगाई। वहीं शरीर को रिलेक्स करने के लिए वॉलीबॉल का गेम भी खेला।

इस सबके बावजूद, ऐसा लगता है कि हार्दिक पांड्या उस शांति का अनुभव नहीं कर पाए जिसका अनुभव दिनेश कार्तिक की पत्नी और भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल ने किया। दीपिका अपने पति दिनेश के साथ वेस्टइंडीज दौरे के लिए आई हुई हैं। कार्तिक को दौरे के शुरुआती मैचों में अंतिम एकादश में शामिल होने का मौका नहीं मिला। वह टीम इंडिया के साथ लंबे समय से हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो पोस्ट की जिसमें वह एक पूल में आराम फरमा रही हैं। उन्होंने अपनी फोटो के साथ एक कैप्शन भी लिखा, “पति के साथ यात्रा करना कठिन काम हो सकता है।” हार्दिक ने जब दीपिका की फोटो देखी तो वह उस पूल की सुंदरता और आस-पास की शांति देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने फौरन दीपिका से जगह के बारे में पूछा। [ये भी पढ़ें: तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 93 रनों से हराया]

Travelling with the husband can be a tough job! #antigua

A post shared by Dipika Pallikal Karthik (@dipikapallikal) on

 

हालांकि, दीपिका ने जगह तो नहीं बताई लेकिन हार्दिक को रिजॉर्ट में आमंत्रित किया और रिप्लाई करते हुए लिखा,”हमारी विला में मेरा प्राइवेट पूल है। आओ, मैं तुम्हें नींबू पानी भी परोसूंगी।” दीपिका पल्लिकल हाल ही में दुनिया की चुनिंदा 10 खिलाड़ियों में शामिल हुई थीं। मौजूदा समय में वह 19वें नंबर पर हैं।

Editor's Pick