add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

IND vs SA: हार्दिक का स्वागत, संजू से उम्मीद, टी20 सीरीज से पहले SKY ने क्या-क्या कहा?

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के आगाज से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के बैलंस और कॉम्बिनेशन पर खुलकर बात की है.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 8, 2025 6:14 PM IST

कटक: हार्दिक पंड्या की टीम इंडिया में वापसी हो गई है. मंगलवार से भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज का आगाज हो रहा है. और टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक इसमें खेलते हुए नजर आएंगे. हार्दिक के आने से कप्तान सूर्यकुमार यादव काफी राहत महसूस कर रहे होंगे. हार्दिक के आने से टीम को जो संतुलन मिलता है वह किसी भी कप्तान के लिए लग्जरी से कम नहीं.

सूर्या ने हार्दिक की वापसी का स्वागत किया है. यह पेस बॉलिंग ऑलराउंडर सितंबर में एशिया कप के दौरान लगी क्वाड्रिसेप्स की चोट के चलते टीम से बाहर हो गया था. अब वह फिट होकर वापसी कर रहे हैं. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा की ओर से खेलते हुए हार्दिक शानदार फॉर्म में दिखे. रविवार को बाराबती स्टेडियम में भारत के प्रैक्टिस सेशन में नेट्स पर सबसे पहले पहुंचने वालों में से हार्दिक एक थे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पंड्या के अलावा, उपकप्तान शुभमन गिल भी गर्दन में लगी चोट से उबर चुके हैं. चोट की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच से चूकने के बाद गिल वनडे सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सके थे.

सूर्यकुमार ने इन दोनों खिलाड़ियों की फिटनेस पर अपडेट देते हुए सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘वे दोनों स्वस्थ और फिट दिख रहे हैं. वे टीम के साथ आए हैं. आपने एशिया कप में भी देखा था कि जब उन्होंने (पंड्या) नई बॉल से बॉलिंग की शुरुआत की, तो उन्होंने प्लेइंग इलेवन के मामले में हमारे लिए बहुत सारे विकल्प और संयोजन खोल दिए.’

उन्होंने कहा, ‘उनका अनुभव बहुत कीमती है. उन्होंने कई बड़े मुकाबलों और आईसीसी और एसीसी इवेंट्स में भी अच्छा परफॉर्म किया है. इसलिए उनका अनुभव बहुत मायने रखता है और उनकी मौजूदगी से टीम को निश्चित रूप से अच्छा संतुलन मिलेगा.’

सूर्यकुमार ने यह भी बताया कि कैसे भारत ने संजू सैमसन को बतौर ओपनर रखने के बजाय अब गिल को उस स्लॉट के लिए चुना है. गिल के शामिल होने के बाद से, सैमसन या तो नंबर पांच पर बैटिंग कर रहे हैं या नंबर तीन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

कप्तान ने कहा, ‘संजू जब से सर्किट में आए, उन्होंने टॉप ऑर्डर में बैटिंग की. अब बात यह है कि ओपनर्स के अलावा, सभी को बहुत फ्लेक्सिबल होना होगा. जब उन्होंने इनिंग्स की शुरुआत की तो बहुत अच्छा किया, लेकिन शुभमन उनसे पहले श्रीलंका सीरीज में खेले थे और इसलिए वह उस जगह के हकदार थे.’

उन्होंने कहा, ‘लेकिन हमने संजू को काफी मौके दिए हैं. वह किसी भी नंबर पर बैटिंग करने के लिए तैयार हैं. यह देखकर अच्छा लगा. मैंने ओपनर्स के अलावा दूसरे बल्लेबाज से कहा है कि आपको बैटिंग करने के लिए फ्लेक्सिबल होना होगा. दोनों ही प्लान में हैं. उनके जैसे खिलाड़ियों का टीम में होना बहुत अच्छा है. एक ओपनिंग कर सकता है, दूसरा निचले ऑर्डर में बैटिंग कर सकता है. दोनों ही सभी रोल निभा सकते हैं. इसलिए वे हमारी टीम के लिए एक अच्छा एसेट हैं.’