विराट कोहली नहीं बल्कि इस बल्‍लेबाज के नेतृत्‍व में बेस्‍ट देने का दावा कर रहे हैं हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या मौजूदा समय में भारत के सभी फॉर्मेट की टीम में अहम हिस्‍सा हैं।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 07, 2020, 02:16 PM IST

Published On Jun 07, 2020, 02:16 PM IST

Last UpdatedJun 07, 2020, 02:16 PM IST

Hardik Pandya © Twitter

Hardik Pandya © Twitter

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने अपनी आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की तारीफ की है। पांड्या मुंबई इंडियंस में 2015 से रोहित की कप्तानी में खेल रहे हैं और तीन बार इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का खिताब जीत चुके हैं।

डैरेन सैमी का गंभीर आरोप, IPL के दौरान बुलाया जाता था ‘कालू’, ICC से लगाई मदद की गुहार

फ्रेंचाइजी ने पांड्या के हवाले से लिखा, “मैंने हमेशा रोहित के साथ खेलना का लुत्फ उठाया है और वह शानदार कप्तान रहे हैं। हम दोनों मैच के बारे में ज्यादा बात नहीं करते हैं लेकिन मैंने उनकी कप्तानी में अपने सर्वश्रेष्ठ साल बिताए हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पांड्या ने साथ ही कहा कि स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अलग तरह के इंसान हैं। उन्होंने कहा, “वह शांत रहने वाले और काफी जानकारी रखने वाले इंसान हैं। बुमराह वो शख्स हैं जिनके साथ मुझे रहना पसंद है। हम दोनों ने एक साथ सफलता का लुत्फ लिया है और सफलता को साझा भी किया है।”

हार्दिक पांड्या की All Time World T20 XI में धोनी को कप्‍तानी, KL को नहीं मिली जगह

यह दोनों भारतीय टीम में भी एक साथ खेलते हैं । मुंबई के लिए भी इन दोनों ने आईपीएल में लगातार कई शानदार प्रदर्शन किए हैं।

Editor's Pick