add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

मैटर हो गया... हार्दिक पांड्या की मुरली कार्तिक से तीखी बहस, वायरल हुआ वीडियो

दूसरे टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पूर्व क्रिकेटर कमेंटेटर मुरली कार्तिक के बीच तीखी बहस हुई.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 23, 2026 9:35 PM IST

Hardik Pandya heated argument with Murali Kartik: भारत और न्यूजीलैंड की टीम रायपुर में शुक्रवार को दूसरे टी-20 मैच में आमने-सामने हुई. दूसरे टी-20 मैच से पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और पूर्व क्रिकेटर कमेंटेटर मुरली कार्तिक के बीच तीखी बहस हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो मैच से पहले का है, जिसमें हार्दिक पांड्या मैच से पहले प्रैक्टिस के लिए ग्राउंड की तरफ जाते दिख रहे हैं. इस समय उनकी मुलाकात मुरली कार्तिक से हुई. पहले दोनों ने एक दूसरे से हाथ मिलाया, इसके बाद कुछ ही देर में यह बहस में तब्दील हो गई. हार्दिक पांड्या काफी गुस्से में नजर आए, हार्दिक पांड्या हाथ हिलाते हुए जोर-जोर से बात करते हुए मुरली से कुछ कह रहे थे, मुरली कार्तिक उन्हें शांत करने की कोशिश करते दिखे, बाद में हार्दिक मैदान की तरफ निकल गए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सोशल मीडिया पर क्या बोले यूजर्स

यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी राय दी है. यूजर्स का कहना है कि कमेंट्री में मुरली कार्तिक ने हार्दिक के बारे में कोई ऐसी बात कही हो जो हार्दिक को पसंद नहीं आई, जिसे लेकर यह बहस हो रही है.

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 209 रन का टारगेट

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 208 रन बनाए. न्यूजीलैंड की ओर से रचिन रवींद्र (44 रन, 26 गेंद) और कप्तान मिचेल सैंटनर (नाबाद 47 रन, 27 गेंद) ने उपयोगी पारी खेली. भारत के लिए कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए. भारत के सामने जीत के लिए 209 रन का टारगेट है.