add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

बिना दर्शकों के आईपीएल खेलने को तैयार हैं हार्दिक पांड्या, कहा- ये बेहतर विकल्प होगा

हार्दिक पांड्या आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - April 26, 2020 11:11 AM IST

दुनिया भर में तेजी से फैल रही कोविड-19 महामारी के बीच बीसीसीआई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) का 13वां सीजन अनिश्चितकाल के लिए रद्द करना पड़ा। हालांकि कई लोग अब भी बंद स्टेडियम में इस टूर्नामेंट का आयोजन होने की आस लगाए बैठे हैं। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने भी बिना दर्शकों के आईपीएल का आयोजन कराए जाने को सही विकल्प बताया।

साथी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) के साथ इंस्टाग्राम चैट के दौरान इस खिलाड़ी ने कहा, “दर्शकों के बिना ये अलग तरह का अनुभव होगा। हमें (आईपीएल में) दर्शकों से भरे स्टेडियम में खेलने की आदत है।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, “मैं रणजी ट्रॉफी में बिना दर्शकों के खेला हूं और ये अलग अनुभव रहा है। ईमानदारी से कहूं तो आईपीएल अगर बिना दर्शकों के होगा तो ये अच्छा विकल्प होगा। कम से कम लोगों का घर में रहते हुए मनोरंजन होगा।”

लाइव सेशन के दौरान हार्दिक के साथ मौजूद उनके भाई और स्पिन गेंदबाज क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) ने भी इस बात से सहमति जताई। बता दें कि ये दोनों भाई आईपीएल में एक ही टीम- मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हैं।

बहुत महंगी पड़ी कॉफी

इस इंस्टाग्राम लाइव सेशन के दौरान फैंस ने हार्दिेक से ‘कॉफी विद करण’ टेलीविजन कार्यक्रम में हुए विवाद को लेकर भी कई सवाल पूछे। जिनके जवाब में पांड्या ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘‘मैं कॉफी नहीं पीता हूं, मैं ग्रीन टी पीता हूं। मैंने केवल एक बार कॉफी पी और मेरे लिए बहुत महंगी साबित हुई।’’