• Home
  • News
  • Hardik pandya is the junior version of ms dhoni in terms of captaincy r sai kishore 5426170

कप्तानी के मामले में MS Dhoni के जूनियर वर्जन हैं हार्दिक पांड्या : आर साई किशोर

दो इंडियन प्रीमियर लीग सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स के स्क्वाड में रहने के बाद आर साई किशोर ने आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स के लिए डेब्यू किया

Edited By : India.com Staff |Jun 01, 2022, 11:43 AM IST

Published On Jun 01, 2022, 11:43 AM IST

Last UpdatedJun 01, 2022, 11:43 AM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान दो सीजन तक चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्क्वाड का हिस्सा रहे तमिलनाडु के बाएं हाथ के स्पिनर आर साई किशोर (R Sai Kishore) को आखिरकार 15वें सीजन में गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) के लिए डेब्यू करने का मौका मिला.

हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में साई किशोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से खिलाफ मैच में शानदार डेब्यू किया. मुकाबले में उन्होंने दो ओवर में सात रन देकर दो विकेट लिए. जिसके बाद कप्तान पांड्या ने उनकी जमकर तारीफ की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पांड्या ने कहा, “मैं बाएं हाथ के स्पिनर के दौर पर उन्हें काफी ऊंचे स्तर पर रखता हूं. वो काफी तकनीकी गेंदबाज हैं. उसकी हाइट और गति की वजह से उसे पिच से अतिरिक्त मदद मिलती है.”

भले ही साई किशोर को चेन्नई के लिए डेब्यू करने का मौका ना मिला हो लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जैसे दिग्गज कप्तान के साथ नेट्स साझा करने से उन्हें काफी मदद मिली.

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “नेट्स पर एमएस धोनी को गेंदबाजी करना और उनसे खेल के बारे में बात करना मेरे लिए बहुत अच्छा रहा. मेरे खेल-पढ़ने के कौशल में सुधार हुआ है.”

धोनी और पांड्या की कप्तानी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “दोनों के बीच काफी समानताएं हैं. धोनी की तरह, हार्दिक के अंदर भी अपने खिलाड़ियों से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने की क्षमता है. दोनों ही अपनी टीम को खुद से आगे रखते हैं और आप एक लीडर से यही उम्मीद करते है. मैं हार्दिक को धोनी का जूनियर वर्जन कहूंगा.”

Editor's Pick