• Home
  • News
  • Hardik Pandya, KL Rahul suspended pending investigation; Fresh notice to be issued

भारत लौटेंगे निलंबित हार्दिक और के एल राहुल, सीरीज से बाहर

जांच पूरी होने तक हार्दिक और केएल राहुल निलंबित, नए सिरे से जारी होंगे कारण बताओ नोटिस।

Edited By : Press Trust of India |Jan 11, 2019, 05:33 PM IST

Published On Jan 11, 2019, 05:33 PM IST

Last UpdatedJan 11, 2019, 05:33 PM IST

एक टीवी कार्यक्रम के दौरान महिलाओं पर गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद निलंबित किए गए हार्दिक पंड्या और केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया से पहली उपलब्ध उड़ान से स्वदेश भेज दिया जाएगा।

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने भी पंड्या और राहुल की टिप्पणियों पर नाराजगी जताई थी। कोहली के बयान के बाद बीसीसीआई ने जांच लंबित होने तक इन दोनों को निलंबित कर दिया। प्रशासकों की समिति (सीओए) के अध्यक्ष विनोद राय ने पीटीआई से कहा, ‘पांड्या और राहुल दोनों को जांच लंबित होने तक निलंबित कर दिया गया है।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके कुछ घंटों बाद पुष्टि कर दी गई कि इन दोनों को ऑस्ट्रेलिया से स्वदेश भेजने का फैसला किया गया है। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘इन दोनों को स्वदेश भेजा जाएगा। अगर वे कल के लिए टिकट बुक करवा सकते हैं तो फिर वे कल (भारत के लिये) रवाना हो जाएंगे या फिर उसके एक दिन बाद।’’

ये भी पढ़ें: जांच पूरी होने तक पांड्या-राहुल को सस्पेंड किया जाय: डायना एडुल्जी

बीसीसीआई सूत्रों ने कहा कि इन दोनों को औपचारिक जांच शुरू होने से पहले नए सिरे से कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘जो जांच करेगा वो बीसीसीआई की अंतरिम समिति होगी या तदर्थ लोकपाल इसका फैसला अभी नहीं किया गया है।’’

ये भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या को लेकर परेशान नहीं हैं कोहली, रविंद्र जडेजा होंगे विकल्प

इन दोनों की जगह रिषभ पंत और मनीष पांडे को टीम में शामिल किया जा सकता है। सूत्रों ने कहा, ‘‘अगर विजय शंकर, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे या रिषभ पंत में किन्हीं दो को ऑस्ट्रेलिया भेजा जाता है तो मुझे हैरानी नहीं होगी।’’

ये फैसला तब आया जबकि सीओए में राय की साथी डायना एडुल्जी ने इन दोनों पर ‘आगे की कार्रवाई तक निलंबन’ की सिफारिश की थी क्योंकि बीसीसीआई की विधि टीम ने महिलाओं पर इनकी विवादास्पद टिप्पणी को आचार संहिता का उल्लंघन घोषित करने से इनकार कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ‘हार्दिक पांड्या, केएल राहुल विवाद भारतीय ड्रेसिंग रूम को प्रभावित नहीं करेगा’

एडुल्जी ने शुरुआत में इन दोनों को दो मैचों के लिए निलंबित करने का सुझाव दिया था लेकिन बाद में इस मामले को विधि विभाग के पास भेज दिया जबकि राय उनसे सहमत हो गए थे और निलंबन की सिफारिश कर दी थी।

कानूनी टीम से राय लेने के बाद एडुल्जी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ‘‘यह जरूरी है कि दुर्व्यवहार पर कार्रवाई का फैसला लिए जाने तक दोनों खिलाड़ियों को निलंबित रखा जाए जैसा कि (बीसीसीआई) सीईओ (राहुल जौहरी) के मामले में किया गया था जब यौन उत्पीड़न के मामले में उन्हें छुट्टी पर भेजा गया था।’’

ये भी पढ़ें: जानिए, कब और कहां देखें भारत- ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी वनडे मैच

 

Editor's Pick