- Home
- News
- Hardik pandya Krunal Pandya rift Amid IPL 2026 RCB All rounder aggressive celebration Watch
पंड्या ब्रदर्स में हुई लड़ाई ! मैदान पर दिखी दूरी, मैच के बाद भी नहीं मिलाया हाथ
हार्दिक पंड्या जब इस मैच में आउट हुए, उस दौरान क्रुणाल पंड्या का अग्रेसिव सेलिब्रेशन भी देखने को मिला.
Published On Apr 13, 2026, 06:35 PM IST
Last UpdatedApr 13, 2026, 06:35 PM IST
Hardik pandya Krunal Pandya
Hardik pandya Krunal Pandya rift: आईपीएल 2026 में रविवार को आरसीबी और मुंबई इंडियंस की टीम आमने-सामने हुई. इस मुकाबले में आरसीबी की टीम ने मुंबई इंडियंस को मात दी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या आमने-सामने थे, मगर मैदान पर दोनों के बीच दूरी दिखी. दोनों भाईयों ने मैच के बाद भी हाथ नहीं मिलाया, जिसके बाद दोनों भाईयों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही है.
सोशल मीडिया पर इस समय पंड्या ब्रदर्स के बीच बढ़ती दूरियों की खबरें तेजी से फैल रही है. रविवार को खेले गए मैच के दौरान कुछ ऐसा दिखा, जो बता रहा है कि दोनों भाईयों के बीच दूरी काफी बढ़ चुकी है.
आईपीएल मैचों के दौरान पहले हार्दिक पंड्या और क्रुणाल पंड्या को अक्सर एक दूसरे से बातचीत करते देखा जाता था. दोनों भाई विरोधी टीम में होने के बावजूद मैदान पर जमकर मस्ती भी करते दिखे थे, मगर आईपीएल 2026 में यह नजारा कहीं भी नहीं दिखा, जिसने फैंस को सोचने पर मजबूर कर दिया है. पूरे मैच के दौरान दोनों भाईयों ने एक दूसरे से बातचीत नहीं की, मैच के बाद दोनों ने हाथ भी नहीं मिलाया.
हार्दिक के विकेट पर क्रुणाल का अग्रेसिव सेलिब्रेशन
हार्दिक पंड्या जब इस मैच में आउट हुए, उस दौरान क्रुणाल पंड्या का अग्रेसिव सेलिब्रेशन भी देखने को मिला. क्रुणाल पंड्या इससे पहले हार्दिक के आउट पर इसे सेलिब्रेट करते थे, मगर रविवार को उनके सेलिब्रेशन में काफी जोश दिखा. वह ना सिर्फ खुशी से उछलते नजर आए, बल्कि काफी आक्रामक अंदाज में भी दिखे.
पिछले कुछ दिनों से है अनबन
पंड्या ब्रदर्स के बीच पिछले कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन की बात कही जा रही थी. भारत के टी-20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने के बाद भी क्रुणाल पांड्या ने हार्दिक पांड्या को बधाई नहीं दी थी.
क्रुणाल ने गेंद से किया कमाल
क्रुणाल पांड्या ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 26 रन देकर एक विकेट हासिल किया. उन्होंने सूर्य कुमार यादव को अपना शिकार बनाया. आरसीबी की टीम ने इस मैच में 18 रन से जीत हासिल की.
आरसीबी ने फिल सॉल्ट, कप्तान रजत पाटीदार और विराट कोहली के अर्धशतकों की मदद से मुंबई इंडियंस को 18 रन से हरा दिया. बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद आरसीबी ने शीर्ष क्रम में सॉल्ट (78 रन), पाटीदार (53 रन) और कोहली (50 रन) की बदौलत चार विकेट पर 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. इसके जवाब में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में पांच विकेट पर 222 रन बना सकी. शेरफाने रदरफोर्ड ने 31 गेंद में 71 रन (नौ छक्के, एक चौका) की नाबाद पारी खेली और शीर्ष स्कोरर रहे. कप्तान हार्दिक पंड्या ने 40 रन, रेयान रिकलटन ने 37 रन और सूर्यकुमार यादव ने 33 रन का योगदान दिया.