- क्रिकेट न्यूज़
- News
- hardik pandya made a splash in the icc t20 all rounder rankings jumped from eighth place to fifth place
हार्दिक पांड्या ने फिर मचाया धमाल, ICC रैंकिंग में लगाई लंबी छलांग
टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने धमाकेदार प्रदर्शन के बाद ICC T20 ऑलराउंडर रैंकिंग में आठवें स्थान से छलांग लगाकर 5वें स्थान पर बाजी मारी।
Published On Aug 31, 2022, 04:36 PM IST
Last UpdatedAug 31, 2022, 04:36 PM IST
दुबई: टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपने धमाकेदार प्रदर्शन के बाद ICC T20 ऑलराउंडर रैंकिंग में आठवें स्थान से छलांग लगाकर 5वें स्थान पर बाजी मारी। बल्ले और गेंद से पाकिस्तान के खिलाफ मैच जिताने के बाद हार्दिक पांड्या T20 ऑलराउंडर की सूची में पांचवें स्थान पर रखा गया था।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के महीनों के दौरान चोट से वापसी के बाद से हार्दिक का खेल प्रदर्शन में जबरदस्त इजाफे को दर्शाता है । हार्दिक ने पहले गेंद से 25 रन देते हुए 5 विकेट चटकाए और फिर पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में नाबाद 33 रन बनाए, जिसके बाद ये कहना बिल्कुल ठीक होगा कि ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम के लिए टी 20 विश्व कप में उनका रहना काफी महत्वपूर्ण होगा।
पांड्या इस समय ICC ALL ROUNDER RANKING में 5वें स्थान पर हैं, जो मोहम्मद नबी, शाकिब अल हसन और ग्लेन मैक्सवेल के बाद पीछे हैं, हालांकि अगले सप्ताह एशिया कप के आगे बढ़ने पर हार्दिक के लिए अपना स्थान और अधिक बढ़ाने की काफी उम्मीद है।