महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के मामले में हुई हार्दिक पांड्या की पेशी !

हार्दिक पांड्या मंगलवार को बीसीसीआई के लोकपाल डीके जैन से मिले।

Edited By : Indo-Asian News Service |Apr 09, 2019, 10:40 PM IST

Published On Apr 09, 2019, 10:40 PM IST

Last UpdatedApr 09, 2019, 10:40 PM IST

Hardik Pandya KL Rahul Getty Images

Hardik Pandya, KL Rahul (File Photo) @ Getty Images

महिलाओं के खिलाफ एक चैट शो पर विवादस्पद टिप्‍पणी करने के बाद आलोचनाओं से घिरे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या मंगलवार को बीसीसीआई के लोकपाल डी.के. जैन के सामने पेश हुए। पेश मामले में बल्‍लेबाज केएल राहुल सह आरोपी हैं। वो बुधवार को जैन के सामने हाजिर होंगे।

पढ़ें:- राजस्‍थान के लिए पारी की शुरुआत करने से मेरा खेल पहले से अच्‍छा हुआ: जोस बटलर

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पांड्या इस समय इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन में मुंबई के लिए और राहुल पंजाब के लिए खेल रहे हैं। बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लोकपाल इस मुद्दे पर प्रशासकों की समिति को विश्व कप टीम चयन के लिए होने वाली चयनकर्ताओं की बैठक से पहले अपनी रिपोर्ट दे देंगे।

अधिकारी ने कहा, “इस मामले में हालांकि ऐसी कोई समय सीमा नहीं है लेकिन हमें उम्मीद है कि लोकपाल मुंबई में सोमवार को होने वाली चयन समिति की बैठक से पहले अपनी रिपोर्ट सीओए के सामने दाखिल कर देंगे। कोई भी किसी के दिमाग को नहीं पढ़ सकता है, लेकिन सजा गुनाह से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। देखते हैं कि लोकपाल की रिपोर्ट इन दोनों के बारे में क्या कहती है।”

पढ़ें:- विश्‍व कप से पहले ऑस्‍ट्रेलिया की टीम की नई जर्सी हुई लांच

पांड्या और राहुल ने बॉलीवुड फिल्म निर्देशक करण जौहर के शो में महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध भी लगाया गया था। दोनों खिलाड़ियों ने इस मुद्दे पर माफी मांगते हुए सार्वजनिक रूप से माफीनामा भी पेश किया था।  दोनों पर जांच में हो रही देरी के बाद उनपर लगा अस्‍थाई प्रतिबंध बाद में हटा लिया गया था।

Editor's Pick