×

भारत के लिए बेहतर प्रदर्शन करने के लिए बेताब हूं: हार्दिक पांड्या

हार्दिक ने कहा कि वे जानते हैं कि क्रिकेट के अलावा अन्य किसी क्षेत्र में सफलता हासिल नहीं कर सकते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 15, 2016 3:37 PM IST

हार्दिक पांड्या © Getty Images
हार्दिक पांड्या © Getty Images

बड़ौदा के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी टी-20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने चाहते हैं। हार्दिक ने कहा कि वे जानते हैं कि क्रिकेट के अलावा अन्य किसी क्षेत्र में सफलता हासिल नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा ‘मैं इसी खेल के जरिए अपने घर वालों के लिए कुछ करना चाहता हूं। मैं अपने लिए महंगी कार खरीदने से पहले माता पिता के लिए घर खरीदना चाहता हूं। यदि मेरे पिताजी के पास ज्यादा पैसे होते तो आज मैं यहां नहीं होता, उस स्थिति में मैं कहीं ज्यादा आश्वस्त होता और हो सकता है कि इतनी कड़ी मेहनत भी नहीं करता।’ ये भी पढ़ें: India vs Australia live score: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 309 रनों का लक्ष्य

हार्दिक ने हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्वंटी 20 ट्रॉफी में दिल्ली के आकाश सूदन के एक ओवर में 34 रन बनाए थे और इस ओवर में कुल 39 रन देकर आकाश ने ट्वंटी 20 मैचों में सबसे ज्यादा महंगे ओवर का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया था। हार्दिक ने 74 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके और छह छक्के लगाए थे।
आपको बता दें कि हार्दिक को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है।. मार्च 2013 में बड़ौदा की तरफ से खेलना शुरु करने वाले हार्दिक अभी तक प्रथम श्रेणी के 13 मैच और ट्वंटी 20 के 34 मैच खेल चुके हैं। वे अभी तक किसी भी प्रारुप में शतक नहीं बना पाए हैं। ये भी पढ़ें: गुलाबी गेंद के समर्थन में आएं सुनील गावस्कर

हार्दिक ने कहा ‘मुझे पहचान तब मिली जब ट्वंटी 20 मैच में मुंबई के खिलाफ 57 गेंदों में 82 रन बनाए। उससे पहले तक मुंबई इंडियंस में मुझे कोई नहीं जानता था।’

हार्दिक को 2015 आईपीएल में अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी की वजह से विशेष पहचान मिली। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 31 गेंदों में खेली 61 रनों की पारी ने उन्हें बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर दिया।

TRENDING NOW