दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई इंडियंस को झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर
हार्दिक पांड्या की जगह सूर्य कुमार यादव दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में कप्तानी कर रहे हैं.
Published On Apr 04, 2026, 03:03 PM IST
Last UpdatedApr 04, 2026, 03:03 PM IST
Hardik-Pandya
Hardik Pandya ruled out Against DC: मुंबई इंडियंस की टीम को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर हो रहे मैच में नहीं खेल रहे हैं. उनके स्थान पर मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारत ने 2026 का टी20 वर्ल्ड कप जीता था. हार्दिक पांड्या की तबीयत ठीक नहीं है.
हार्दिक दो दिन से प्रैक्टिस में नजर नहीं आ रहे थे. इससे भी कयास लगाए जा रहे थे कि वह शायद आज न खेलें. आज के मैच में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं हैं. और इसी वजह से वह कप्तानी कर रहे हैं.
हार्दिक पंड्या की जगह मुंबई इंडियंस की टीम दीपक चाहर को मौका दिया है. मुंबई इंडियंस ने 14 साल में पहली बार आईपीएल का पहला मैच जीता था. और सूर्यकुमार यादव भी मानते हैं कि इससे इस टीम को काफी आत्मविश्वास मिला है. टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने जीता और पहले गेंदबाजी का फैसला किया. लेकिन सूर्या का कहना है कि टॉस बहुत ज्यादा मायने नहीं रखता. और साथ ही मुंबई के कप्तान ने कहा कि वह बल्लेबाजी करना चाहते हैं.
तीन बदलाव के साथ उतरी है मुंबई की टीम
इस मैच में मुंबई की टीम में तीन बदलाव किए हैं. चाहर के साथ ही ट्रेंट बोल्ड की जगह कार्बिन बॉश को प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. वहीं अल्लाह गजनफर की जगह मिशेल सैंटनर को मौका मिला है.
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-11
रोहित शर्मा, रेयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह
इम्पैक्ट प्लेयर्स – मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, विपराज निगम, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, टी नटराजन, मुकेश कुमार
इम्पैक्ट प्लेयर्स – आशुतोष शर्मा, औकिब नबी, समीर रिज़वी, दुष्मंथा चमीरा, करुण नायर