- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Hardik Pandya Ruled Out of ODI Series Against Afghanistan
टीम इंडिया को बड़ा झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हुआ स्टार आलराउंडर
जाँघ में खिंचाव होने के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली 3 एकदिवसीय मैचों की सीरीज से हुए बाहर हो गए हैं, जिसकी शुरुआत 13 जून से होगी
Published On Jun 10, 2026, 02:14 PM IST
Last UpdatedJun 10, 2026, 02:14 PM IST
पहले विराट कोहली और अब हार्दिक पंड्या टीम इंडिया को अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले दो बड़े झटके लगे है. जाँघ में खिचाव होने के कारण हार्दिक पंड्या इस सीरीज से बाहर हो गये है. आईपीएल 2026 में पीठ की ऐंठन की वजह से हार्दिक कई मैच नहीं खेल पाए थे. आईपीएल के बाद हार्दिक अपना फिटनेस टेस्ट के लिए और खेल की मंजूरी के लिए वह BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ( COE) गए हुए थे और वहां 2 जून से ट्रेनिंग कर रहे थे लेकिन फिर से खिंचाव की वजह से उनको सीरीज से बाहर होना पड़ रहा है.
हार्दिक को आराम की सलाह
रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI ने खुद इस बात की पुष्टि की है. सूत्र ने बताया हार्दिक ने शुरू में हुए सारे टेस्ट पास कर लिए थे जिसकी वजह से उन्हें अप्रूवल भी मिल गई थी लेकिन देर से आई समस्या की वजह से उन्हें पूरी सीरीज से बहार होना पड़ सकता है डॅाक्टरों के अनुसार उन्हें दो हफ्ते की आराम की जरुरत है. हालांकि अपना रिकवरी प्रोसेस के लिए उन्हें अभी सीओई में ही रहना पड़ेगा।
रिप्लेसमेंट को लेकर क्या हुई चर्चा
टीम मैनेजमेंट ने अभी उनके रिप्लेस्मेंट का ऐलान नही किया है पर फैंस यह अनुमान लगा रहें है कि शायद शिवम दुबे को टीम में शामिल क्या जाए पर कयास यह भी लगाया जा रहा है कि गायकवाड़ को जगह मिलेगी. अब देखना यह होगा कि आलराउंडर को तौर पर बीसीसीआई किसे टीम में जगह देगा.
आगामी सीरीज के लिए भी होगी मुश्किल!
हार्दिक की समस्याएँ यही तक नहीं रुकी हुई है. जुलाई से शुरू हो रहे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलना भी सवालो के घेरे में है. हार्दिक भारतीय टीम के लिए एक बेहद ही अहम खिलाड़ी है. उनके रहने से टीम को डेथ ओवर्स बैटिंग और बॉलिंग दोनों संतुलित रहती है. हालांकि हार्दिक की यह चोट जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है.