Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 3, 2026 7:03 PM IST

16 Centuries in Vijay Hazare Trophy: विजय हजारे ट्रॉफी में शनिवार को शतकों की बरसात हुई. भारत के स्टार बल्लेबाजों के अलावा कई युवा बल्लेबाज ने शतक जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई. केरल और झारखंड के मैच में कुल तीन शतक लगे. हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, देवदत्त पडिक्कल और अक्षर पटेल जैसे भारतीय स्टार ने सेंचुरी लगाई.
हिमाचल प्रदेश के बल्लेबाज पुखराज मान ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ शतक लगाया.121 बॉल की इस पारी में उन्होंने 11 चौके और दो छक्के लगाए. इस शतक के बावजूद हिमाचल प्रदेश को छत्तीसगढ़ के हाथों तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
गोवा के बल्लेबाज स्नेहल कौथंकर ने भी उत्तराखंड के खिलाफ शतक लगाया. स्नेहल कौथंकर ने 105 रन (13 चौके, 01 छक्का) की पारी खेली.उत्तराखंड के लिए आंजनेय सूर्यवंशी ने शतक जड़कर टीम को सात विकेट से जीत दिला दी. आंजनेय सूर्यवंशी ने 87 बॉल में 115 रन की पारी में नौ चौके और चार छक्के लगाए.
सौराष्ट्र के बल्लेबाज समर गज्जर ने रेलवे के खिलाफ 135 बॉल में 147 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 14 चौके और चार छक्के लगाए. सौराष्ट्र ने इस मैच में रेलवे को 31 रन से हराया.
बंगाल के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने असम के खिलाफ 102 रन बनाए. 116 बॉल की पारी में अभिमन्यु ईश्वरन ने 10 चौके जड़े. बंगाल ने असम को इस मैच में 85 रन से मात दी.
बड़ौदा के लिए खेलते हुए हार्दिक पंड्या ने विदर्भ के खिलाफ 133 रन की पारी खेली. 92 बॉल की पारी में उन्होंने आठ चौके और 11 छक्के जड़े. मगर अमन मोखाड़े के शतक से बड़ौदा को नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा. विदर्भ के बल्लेबाज अमन मोखाड़े ने 121 बॉल में 150 रन की पारी खेली. इस पारी में मोखाड़े ने 17 चौके और चार छक्के लगाए.
आंध्र प्रदेश के खिलाफ गुजरात के अक्षर पटेल ने 130 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए.आंध्र प्रदेश के लिए सीआर ज्ञानेश्वर ने भी शतक जड़ा और 102 रन की पारी खेली, मगर आंध्र की टीम को सात रन से हार का सामना करना पड़ा.
हरियाणा के बल्लेबाज स्वास्तिक समल ने ओडिशा के खिलाफ शतक लगाया और 101 रन की पारी खेलकर आउट हुए.ओडिशा के लिए पार्थ वत्स ने धुआंधार पारी खेली और 136 बॉल में 157 रन बनाकर नाबाद रहे. ओडिशा ने इस मैच में हरियाणा को चार विकेट से हराया.
हैदराबाद के तिलक वर्मा ने चंडीगढ़ के खिलाफ 109 रन बनाए.118 गेंद की इस पारी में तिलक वर्मा ने 06 चौके और तीन छक्के लगाए.
देवदत्त पडिक्कल ने कर्नाटक के लिए खेलते हुए त्रिपुरा के खिलाफ (108) शतक लगाया. इस सीजन विजय हजारे ट्रॉफी में यह उनका पांच मैच में चौथा शतक है. स्वप्निल सिंह (100) ने त्रिपुरा के लिए शतक लगाया, मगर त्रिपुरा की टीम को 80 रन से हार का सामना करना पड़ा.
झारखंड के बल्लेबाज कुमार कुशाग्र ने केरल के खिलाफ 137 बॉल में 143 रन (08 चौके, सात छक्के) की पारी खेली, हालांकि सैमसन के शतक से केरल ने झारखंड को आठ विकेट से हरा दिया. भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने झारखंड के खिलाफ 95 बॉल पर 101 रन बनाए. उन्होंने पारी में 9 चौके और 3 सिक्स लगाए. रोहन कुन्नूमल ने केरल के लिए खेलते हुए 78 बॉल पर 124 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 08 चौके और 11 छक्के लगाए.
महाराष्ट्र के बल्लेबाज अर्शिन कुलकर्णी ने भी मुंबई के खिलाफ 114 रन की पारी खेली. इस पारी में उन्होंने 11 चौके और तीन छक्के लगाए. उनकी इस पारी की मदद से महाराष्ट्र ने मुंबई को 128 रन से हराया.
इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत और प्रियांश आर्य ने भी अर्धशतकीय पारी खेली.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
