add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

5 छक्के, 4 चौके और 16 गेंद- अहमदाबाद पर आया हार्दिक का तूफान, टूट गया अभिषेक का 'कीर्तिमान'

हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 16 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा दी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में पांचवें टी20 इंटरनेशनल में पंड्या ने धमाकेदार हाफ सेंचुरी लगाई. यह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशल में दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है. युवराज सिंह ने 12 गेंद पर साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया...

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 19, 2025 10:03 PM IST

हार्दिक पंड्या ने सिर्फ 16 गेंद पर हाफ सेंचुरी लगा दी. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अहमदाबाद में पांचवें टी20 इंटरनेशनल में पंड्या ने धमाकेदार हाफ सेंचुरी लगाई. यह भारत की ओर से टी20 इंटरनेशल में दूसरी सबसे तेज हाफ सेंचुरी है. युवराज सिंह ने 12 गेंद पर साल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाया था.

पांच छक्के, चार चौके और सिर्फ 16 गेंदें. हार्दिक पंड्या अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर तूफान मचा रहे थे. वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर आ गए. हार्दिक ने शुक्रवार, 19 दिसंबर को आते ही आक्रामक रुख अपना लिया. पहली ही गेंद पर उन्होंने जो छक्का लगाया उसके बाद लगातार गेंदबाज उनके निशाने पर रहे. उनके बल्ले से निकला पहला ही छक्का जाकर कैमरामैन के कंधे पर जाकर लगा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

हार्दिक ने जॉर्ज लिंडे की गेंदबाजी पर खास तौर पर खतरनाक रुख अपनाया. हार्दिक के हमले से कोई नहीं बचा. उन्होंने ऐसी गेंदों पर भी शॉट लगाए जो असल में इतनी खराब नहीं थीं. इसमें आप एक फुल टॉस को छोड़ सकते हैं. यह वाकई एक कमाल की पारी रही. हार्दिक पूरी ताकत के साथ बल्ले का घुमाया. टाइमिंग, ताकत और सही मायनों में आक्रामक क्रिकेट.

पंड्या ने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे तेज हाफ सेंचुरी के मामले में अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया. शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में इस साल की शुरुआत में 17 गेंद पर हाफ सेंचुरी पूरी की थी.

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाले बल्लेबाज

बल्लेबाजगेंदमैचसाल
1युवराज सिंह12भारत बनाम इंग्लैंड2007
2हार्दिक पंड्या16भारत बनाम साउथ अफ्रीका2025
3अभिषेक शर्मा17भारत बनाम इंग्लैंड2025
4केएल राहुल18भारत बनाम स्कॉटलैंड2021
5सूर्यकुमार यादव18भारत बनाम साउथ अफ्रीका2022

हार्दिक ने 25 गेंद पर 63 रन बनाए. अपनी पारी में उन्होंने पांच चौके और पांच छ्क्के लगाए. 252 के स्ट्राइक-रेट से खेली गई इस पारी ने भारत को 231 के स्कोर तक पहुंचाने में बहुत मदद की.

इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत के लिए तिलक वर्मा ने 42 गेंद पर 73 रन की पारी खेली.

भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. गिल की जगह पारी का आगाज संजू सैमसन को टीम में जगह मिली. संजू ने अभिषेक शर्मा के साथ पारी का आगाज किया. शर्मा ने 21 गेंद पर 34 रन बनाए. वहीं सैमसन ने 22 गेंद पर 37 रन बनाए. भारत के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए. उन्होंने 42 गेंदों का सामना किया. तिलक ने अपनी पारी में 10 चौके और एक छक्का लगाया.