- Home
- News
- Hardik Pandya Should Step aside and make Suryakumar Yadav Mumbai Indians Captain in ipl 2026 says Krishnamachari Srikkanth
हार्दिक पंड्या को छोड़ देनी चाहिए मुंबई इंडियंस की कमान, पूर्व कप्तान के बयान से छिड़ा विवाद
IPL 2026: भारतीय टीम के पूर्व चीफ सिलेक्टर और कप्तान रहे श्रीकांत ने कहा है कि हार्दिक पंड्या को आगे बढ़कर कहना चाहिए कि वह इस सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम की कप्तानी नहीं करेंगे.
Published On Mar 24, 2026, 10:10 AM IST
Last UpdatedMar 24, 2026, 10:10 AM IST
कप्तानी छोड़ दें हार्दिक पंड्या!
नई दिल्ली: हार्दिक पंड्या को मुंबई इंडियंस की कप्तानी छोड़ देनी चाहिए. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कृष्मनचारी श्रीकांत ने यह चौंकाने वाला बयान दिया है. श्रीकांत का कहना है कि टीम को अब सूर्यकुमार यादव को कमान सौंपनी चाहिए. सूर्या की कप्तानी में भारत ने हाल ही मे टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीता है. श्रीकांत को लगता है कि अगर मुंबई इंडियंस के खेमे में कोई पावर स्ट्रगल है तो सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाने से वह खत्म हो जाएगा.
साल 2024 में कप्तान बने हार्दिक पंड्या
हार्दिक पंड्या लंबे वक्त तक मुंबई इंडियंस के साथ रहे. साल 2022 में वह गुजरात टाइटंस चले गए. उनकी कप्तानी में गुजरात ने पहले ही सीजन में खिताब जीता. और साल 2023 में भी टीम फाइनल तक पहुंची. लेकिन साल 2024 में सभी को हैरान करते हुए हार्दिक दोबारा मुंबई इंडियंस की टीम में आ गए. फ्रैंचाइजी ने उन्हें कप्तानी भी सौंपी. हालांकि फैंस को यह पसंद नहीं आया और पहले सीजन में उन्हें दर्शकों के भारी गुस्से का सामना करना पड़ा. घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम पर भी उन्हें दर्शकों ने खूब सुनाया. फैंस रोहित को कप्तानी से हटाए जाने से नाराज थे.
IPL 2026: मुंबई इंडियंस का शेड्यूल, कब और किसके खिलाफ होंगे मुकाबले, देखें
लेकिन टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद माहौल में बदलाव आया. साल 2024 में जहां मुंबई की टीम 10वें नंबर पर रही थी. वहीं 2025 में टीम प्लेऑफ तक पहुंची. लेकिन एलिमिनेटर में उसे हार का सामना करना पड़ा. हार्दिक की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के प्रदर्शन में बीते साल हालांकि सुधार आया. लेकिन श्रीकांत का मानना है कि सूर्यकुमार यादव अभी विजय-रथ पर सवार हैं और आईपीएल 2026 में वह मुंबई इंडियंस की कप्तानी करने के लिए सही व्यक्ति हैं.
रोहित और सूर्या की कप्तानी में भारत ने जीता टी20 वर्ल्ड कप
अपने यूट्यूब चैनल चीकी चीका पर उन्होंने कहा, ‘यह बहुत मजेदार स्थिति है. दो-तीन हफ्ते सूर्यकुमार यादव ने वर्ल्ड कप जीता. वह भारतीय टीम के कप्तान थे. दो साल पहले रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत जीता. निजी तौर पर मुझे हार्दिक पंड्या बहुत पसंद हैं. वह कमाल के क्रिकेटर हैं. कमाल के इनसान हैं. वह बहुत अच्छे कप्तान भी हैं. उन्होंने गुजरात टाइटंस के लिए खिताब जीता. लेकिन, मुझे लगता है कि यह एक अंदरूनी मसला है. उन्हें ही इसे सुलझाना है. बाहर से देखने पर सूर्यकुमार यादव स्वाभाविक रूप से कप्तानी की पहली पसंद लगते हैं. वह विजय-रथ पर सवार हैं.’
मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए खुशखबरी, कोच ने रोहित को लेकर कही ऐसी बात, दिल खुश हो जाएगा
उन्होंने कहा, ‘वे इकट्ठे आए हैं. एक बार फिर मिले हैं. टीम प्रबंधन और टीम के मालिक रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और सूर्यकुमार यादव से मिलना चाहिए. और कहना चाहिए सूर्या, इस साल तुम कप्तानी करो. वे सूर्या को कभी भी कप्तान बना सकते हैं. यह जरूरी नहीं है कि उन्हें यह अभी करना चाहिए.’
श्रीकांत ने इस परिस्थिति पर मजाक भी किया. उन्होंने कहा, ‘यह मजेदार बात है क्योंकि इसी हार्दिक पंड्या ने रोहित की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला था और जीता था. उन्होंने ऐसा ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में इस साल किया.’
‘हार्दिक खुद जाकर कहें- सूर्या को बनाओ कप्तान’
पूर्व चीफ सिलेक्टर ने कहा, ‘हार्दिक पंड्या को जाकर कहना चाहिए, ‘मैं हट रहा हूं. सूर्या को कप्तानी करने दीजिए. वह टी20 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान है.’ तो अगर हार्दिक ऐसा कहते हैं, तो चीजें सुलझ जाएंगी. मुझे लगता है कि हार्दिक को ही आगे बढ़कर यह कहना चाहिए.’
श्रीकांत ने कहा, ‘अगर टीम में कहीं कप्तानी को लेकर कोई ईशू है तो इसका सबसे अच्छा समाधान यही है कि हार्दिक को आगे बढ़कर कहना चाहिए, ‘सूर्या को कप्तानी करने दीजिए.”
मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कार्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे (ट्रेड), मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, राबिन मिंज, रियान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), शेरफाने रदरफोर्ड (ट्रेड), क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवर, मोहम्मद इजहार , अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत।