add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

अंबेडकर पर ट्वीट करने पर फंसे हार्दिक पांड्या, एफआईआर दर्ज करने के आदेश

दिसंबर में पांड्या द्वारा किए गए एक ट्वीट पर जोधपुर के शख्‍स ने लगाई थी याचिका

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 22, 2018 11:05 AM IST

भारतीय टीम के आलराउंडर हार्दिक पांड्या फरवरी में खत्‍म हुए दक्षिण अफ्रीका दौरे के बाद से ही आराम कर रहे हैं। उनकी गैर मौजूदगी में नए चेहरों के साथ रोहित शर्मा की अगुवाई में उतरी भारतीय टीम निदहास ट्रॉफी जीतने में कामयाब रही। अब अगले महीने पांड्या आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे। इसी बीच पांड्या एक नए विवाद में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। संविधान के रचयिता बाबा भीमराव अंबेडकर पर कथित तौर पर टिप्‍पणी करने के मामले में जोधपुर की अदालत ने पांड्या पर एससी/एसटी एक्‍ट के तहत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

बताया जा रहा है कि पिछले साल 26 दिसंबर को हार्दिक पांड्या ने एक ट्वीट किया था। इस ट्वीट में कथित रूप से कहा गया, “कौनसा अंबेडकर? वो जिसने एक क्रास लॉ (कानूनी) का मसौदा तैयार किया या फिर वो जिसने उस रोग को फैलाया जिसे भारत में आरक्षण कहा जाता है।” अपने आप को भीम सेना का सदस्‍य बताने वाले राजस्‍थान के डीआर मेघवाल नामक शख्‍स ने पांड्या के इस ट्वीट से आहत होकर अदालत में एक याचिका लगाई थी। याचिका में कहा गया कि पांड्या ने उनके समुदाय के लोगों को अपमानित करने का प्रयास किया है। उनकी भावनाओं को इस कमेंट से चोट पहुंची है। इतने बड़े क्रिकेटर ने न सिर्फ उनके समुदाय का अपमान किया, बल्कि संविधान का भी अपमान किया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

याचिकाकर्ता का कहना है कि जनवरी में मैने पांड्या के कमेंट के बारे में सुना। उनका ट्वीट नफरत फैलाने और समाज को बांटने वाला है। ऐसे में इस आपराध के लिए उन्‍हें उचित सजा दी जानी चाहिए।