×

फिट हुए ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, इस टूर्नामेंट से करेंगे मैदान पर वापसी

बीसीसीआई ने पीठ की सर्जरी करा लंदन से वापस आए हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड दौरे पर जगह नहीं दी थी।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - February 24, 2020 1:13 PM IST

पीठ की सर्जरी की वजह से राष्ट्रीय टीम से बाहर हुए भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जल्द ही मैदान पर वापसी कर सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पांड्या नवी मुंबई में आयोजित होने वाले डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकते हैं।

एशिया कप टूर्नामेंट के बाद से पीठ की इंजरी से पारेशान पांड्या ने पिछले साल लंदन में पीठ की सर्जरी करवाई थी। जिसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के हालिया दौरे से बाहर बैठना पड़ा। अब खबर है कि पांड्या फिट हैं और डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में रिलाइंस वन टीम के लिए खेलेंगे। पांड्या इस टीम के लिए 25, 28 फरवरी और 3 मई को तीन लीग स्टेज मैच खेलेंगे।

टीआई को दिए बयान में एक सूत्र ने कहा, “हां, उसका नाम रिलाइंस वन टीम की लिस्ट में है। नेशन क्रिकेट अकादमी के उसे रिलीज करने के बाद वो डीवाई पाटिल टी20 खेलेगा।”

भारत को 10 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में लगाई बड़ी छलांग

बता दें कि पांड्या फिलहाल बैंगलौर स्थित बीसीसीआई के नेशन क्रिकेट अकादमी में रीहैब प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। एनसीए के हरी झंडी देने के बाद पांड्या इस टी20 टूर्नामेंट में नजर आ सकते हैं।