×

हार्दिक पंड्या बने टी20 इंटरनैशनल में यह कमाल करने वाले पहले भारतीय

हार्दिक पंड्या ने गेंद और बल्ले दोनो से कमाल किया। वह टी20 इंटरनैशनल में यह अनोखा संयगो करने वाले पहले भारतीय बन गए।

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Published on - July 8, 2022 9:20 AM IST

हार्दिक टी20 इंटरनैशनल में एक मैच में हाफ सेंचुरी बनाने और चार विकेट लेने वाले भारत के पहले और दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए। टी20 इंटरनैशनल में यह कमाल करने वाले पहले क्रिकेटर वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो थे। ब्रावो ने 2009 में भारत के खिलाफ यह कमाल किया था। इसके बाद 2011 में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने इंग्लैंड के खिलाफ, पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच में हाफ सेंचुरी और चार विकेट लेने का काम किया था।