फिट होकर जल्‍द से जल्‍द टीम में वापसी करना चाहते हें हार्दिक पांड्या

11 टेस्‍ट और 42 वनडे मैच खेल चुके पांड्या एशिया कप में पाकिस्‍तान के खिलाफ चोटिल हो गए थे।

Edited By : Cricket Country Staff |Dec 09, 2018, 12:52 PM IST

Published On Dec 09, 2018, 12:52 PM IST

Last UpdatedDec 09, 2018, 12:52 PM IST

Ravi Shastri with Hardik Pandya (AFP Image)

भारतीय क्रिकेट टीम में बहुत कम समय में अपनी जगह पक्‍की कर चुके हार्दिक पांड्या की नजर जल्‍दी से जल्‍दी फिट होकर मैदान पर वापसी करने पर है।

25 वर्षीय ऑलराउंडर पांड्या चोट की वजह से इस समय क्रिकेट से दूर हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पांड्या ने मुंबई से आईएएनएस को फोन पर दिए इंटरव्‍यू में कहा, ‘ मेरा फोकस जल्‍दी से जल्‍दी फिट होने पर है।’ इस वर्ष सितंबर में पांड्या एशिया कप के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके बाद उन्‍हें मैदान से स्‍ट्रेचर के सहारे बाहर ले जाया गया था।

पढ़ें: IPL 2019: दिसंबर में होने वाली नीलामी से युवा भारतीय खिलाड़ियों का नुकसान

11 टेस्‍ट और 42 वनडे मैच खेल चुके पांड्या पाकिस्‍तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान चोटिल हो गए थे। बाद में बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा था कि पांड्या को पीठ के निचले हिस्‍से में चोट है।

पांड्या ने कहा, ‘ मैं जल्‍द से जल्‍द फील्‍ड पर वापसी करना चाहता हूं। मेरी पहली प्राथमिकता जल्‍दी फिट होकर देश के लिए खेलने पर है।’ यह पूछने पर कि आपकी जिंदगी में फिटनेस कितनी अहम है, इसपर पांड्या ने कहा, ‘ फिटनेस ही सबकुछ है। आप एथलीट हों या न हों। आपकी जिंदगी में इसकी अहम भूमिका होनी चाहिए।’

पढ़ें: ‘एकदम राहुल द्रविड़ जैसे नहीं लेकिन उन्ही की छाप हैं चेतेश्वर पुजारा’

आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलने वाले पांड्या की ऑलराउंड विशेषता ही उन्‍हें टीम में अहम स्‍थान दिलाता है।

पांड्या ने हाल में कहा था कि उन्‍हें उम्मीद है कि चोट से उबरकर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज तक भारतीय टीम में वापसी कर लेंगे।

Editor's Pick