• Home
  • News
  • Hardik Pandya was allowed to change gloves vs rcb match Social media reacts

ट्रिस्टन स्टब्स को नहीं मिली थी इजाजत, फिर हार्दिक के लिए क्यों बदला नियम, फैंस ने पूछे सवाल

फिल सॉल्ट (78 रन), कप्तान रजत पाटीदार (53 रन) और विराट कोहली (50 रन) के अर्धशतकों की बदौलत मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी ने चार विकेट पर 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 12, 2026, 11:23 PM IST

Published On Apr 12, 2026, 11:23 PM IST

Last UpdatedApr 12, 2026, 11:23 PM IST

Hardik pandya

Hardik pandya

आईपीएल 2026 में रविवार को मुंबई इंडियंस और आरसीबी की टीम आमने-सामने हुई. दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिला, मगर मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर फैंस सवाल उठा रहे हैं. सोशल मीडिया पर नियमों को लेकर भी फैंस सवाल पूछ रहे हैं.

दरअसल यह मामला हार्दिक पांड्या से जुड़ा है. मैच के दौरान ओवर्स के बीच में हार्दिक पांड्या ने गल्व्स बदली, ऐसा उन्होंने दो बार किया और ऐसा करने से उन्हें अंपायर ने भी नहीं रोका. एक दिन पहले ही चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच में ट्रिस्टन स्टब्स को ऐसा करने से रोक दिया गया था, जिसे लेकर जमकर हंगामा मचा था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ट्रिस्टन स्टब्स गल्व्स बदलने की मांग कर रहे थे, मगर चौथे अंपायर ने फील्डर नितीश राणा को ग्राउंड में नहीं जाने दिया, जिसके बाद नितीश राणा अंपायर से भिड़ गए थे. बाद में नितीश राणा पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया और उन्हें एक डिमेरिट अंक भी दिया गया. स्टब्स ने भी आउट होने के बाद बल्ला फेंककर अपना गुस्सा जताया था.

हार्दिक पांड्या ने दो बार बदला ग्लव्स

आरसीबी के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या ने ओवर्स के बीच में दो बार ग्लव्स बदला और उन्हें इसकी इजाजत दी गई, जिसके बाद फैंस ने दो मैच दो अलग-अलग नियम को लेकर सवाल उठाए हैं.

आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को दिया 241 रन का टारगेट

आरसीबी ने फिल सॉल्ट (78 रन), कप्तान रजत पाटीदार (53 रन) और विराट कोहली (50 रन) के अर्धशतकों की बदौलत मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. सॉल्ट और कोहली ने पहले विकेट के लिए 65 गेंद में 120 रन की भागीदारी निभाई। सॉल्ट ने 36 गेंद का सामना करते हुए छह छक्के और इतने ही चौके जमाए.

गत चैंपियन टीम के लिए पाटीदार और टिम डेविड (नाबाद 34 रन, 16 गेंद, दो चौके, तीन छक्के) ने आते ही तेजी से रन जुटाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. पाटीदार (20 गेंद) ने आते ही छक्कों और चौकों की झड़ी लगाकर आईपीएल में अपना सबसे तेज अर्धशतक जड़ा जिसके लिए उन्होंने 17 गेंद खेलीं जिसमें चार चौके और पांच छक्के जड़े थे. मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर, मिचेल सैंटनर, हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट को एक एक विकेट मिले.

Editor's Pick