• Home
  • News
  • Hardik Pandya win hearts after helping ground-staff of Wankhede Stadium after Winning T20 World Cup 2026 Ahead of IPL

IPL 2026 से पहले हार्दिक पंड्या ने जीता दिल, वानखेड़े के ग्राउंड स्टाफ को दिया खास तोहफा

हार्दिक पंड्या टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर कजडी मेहनत कर रहे थे. और इसमें ग्राउंड स्टाफ ने उनका बहुत साथ दिया. हार्दिक ने अब इस साथ के बदले उन्हें तोहफा दिया है.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 27, 2026, 05:11 PM IST

Published On Mar 27, 2026, 05:11 PM IST

Last UpdatedMar 27, 2026, 05:11 PM IST

Hardik Pandya wankhede stadium, ipl 2026, ipl, mumbai indians

Hardik Pandya Wankhede Stadium: हार्दिक पंड्या ने एक बार फिर दिल जीतने वाला काम किया है. भारतीय टीम के ऑलराउंडर और मुंबई इंडियंस के कप्तान पंड्या ने कुछ ऐसा किया है जो क्रिकेट से आगे जाता है. इसका असर सिर्फ खेल तक नहीं बल्कि लोगों के जीवन तक पड़ता है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हार्दिक पंड्या ने मुंबई के वानखेडे़ स्टेडियम पर घंटों तक प्रैक्टिस की. कई बार उनकी यह प्रैक्टिस आधी रात तक जारी रहती थी.

हार्दिक पंड्या ने की वानखेड़े स्टेडियम के ग्राउंड-स्टाफ की मदद (Hardik Pandya Wankhede Stadium Ground-staff)

इस दौरान उन्होंने उन्हें बिना थके मदद करने वाले ग्राउंडस्टाफ (Wankhede Stadium Ground Staff) को वादा किया था कि वह जब भी वह वापस आएंगे तो उन्हें इनाम देंगे. और हार्दिक अपना वादा नहीं भूले. उन्होंने गुरुवार को मुंबई क्रिकेट असोसिएशन के ग्राउंडस्टाफ को इनाम दिया. वानखेड़े स्टेडियम पर हार्दिक को प्रैक्टिस में मदद करने वाले ग्राउंडस्टाफ ने उन्हें मुश्किल हाल में भी मदद की. एक रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पंड्या ने ग्राउंडस्टाफ के हर सदस्य को 10-10 लाख रुपये का चेक दिया है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्या होगा इस सीजन में मुंबई इंडियंस का

पंड्या (Hardik Pandya) को दमदार वापसी के लिए जाना जाता है. साल 2024 में जब दो साल गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद हार्दिकम मुंबई में लौटे तो हालात एकदम अलग थे. मुंबई के दर्शकों ने यह स्वीकार नहीं किया कि वह रोहित शर्मा की जगह टीम की कमान संभालें. लेकिन 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद माहौल बदल गया. उसी वानखेड़े स्टेडियम में दर्शकों ने हार्दिक के लिए तालियां बजाईं. साल 2025 में मुंबई की टीम प्लेऑफ तक पहुंची.

हार्दिक ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप जीत में भी अहम भूमिका निभाई थी. हार्दिक ने भारत की जीत के बाद अपने निजी जीवन के बारे में भी बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘जब से माहिका मेरी जिंदगी में आई है लाइफ में बस जीत ही जीत है.’ पंड्या ने यह भी साफ कर दिया था कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लेने जा रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरे भीतर अभी 10 साल से ज्यादा का क्रकिटे बाकी है और मैं 10 और आईसीसी ट्रॉफी जीतना चाहता हूं. यह मेरा लक्ष्य है. ‘

मुंबई इंडियंस की बात करें तो इस सीजन में वह पहला मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर खेलेगी. उसका आखिरी मैच 24 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई में होगा.

मुंबई इंडियंस (MI) IPL 2026 शेड्यूल

मैच नंबर तारीख दिन मैच स्थान समय
1 29 मार्च रविवार मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुंबई शाम 7:30 बजे
2 4 अप्रैल शनिवार दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस दिल्ली दोपहर 3:30 बजे
3 7 अप्रैल मंगलवार राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस गुवाहाटी शाम 7:30 बजे
4 12 अप्रैल रविवार मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुंबई शाम 7:30 बजे
5 16 अप्रैल गुरुवार मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स मुंबई शाम 7:30 बजे
6 20 अप्रैल सोमवार गुजरात टाइटन्स बनाम मुंबई इंडियंस अहमदाबाद शाम 7:30 बजे
7 23 अप्रैल गुरुवार मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुंबई शाम 7:30 बजे
8 29 अप्रैल बुधवार मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुंबई शाम 7:30 बजे
9 2 मई शनिवार चेन्नई सुपर किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस चेन्नई शाम 7:30 बजे
10 4 मई सोमवार मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुंबई शाम 7:30 बजे
11 10 मई रविवार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस रायपुर शाम 7:30 बजे
12 14 मई गुरुवार पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस धर्मशाला शाम 7:30 बजे
13 20 मई बुधवार कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस कोलकाता शाम 7:30 बजे
14 24 मई रविवार मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स मुंबई दोपहर 3:30 बजे

IPL 2026 का पूरा शेड्यूल

मुंबई इंडियंस की पूरी टीम

हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, दानिश मालेवार, तिलक वर्मा, नमन धीर, मिशेल सेंटनर, राज अंगद बावा, अथर्व अंकोलेकर, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मारकंडे, दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, रघु शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद इजहार, अल्लाह गजनफर.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick